Weather Forecast: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी! हो जाएं तैयार, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा तापमान

2.1kViews
1672 Shares

यूपी के दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्रों को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में 10 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो चुकी है। अब मौसम में बदलाव आ रहा है। (weather update) बीते दिनों हुई बारिश की वजह से अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों को सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। (rain in up) इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के मुताबिक, अब प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन, अब सर्दी की एंट्री होने वाली है।

कैसा रहा तापमान? 
बता दें कि पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश में बीते दिनों मानसूनी बारिश हुई, जिससे मौसम में काफी बदलाव आ गया और भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। (weather forecat) तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान अयोध्या व सोनभद्र के चुर्क में सबसे कम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान कानपुर नगर में सबसे कम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। (up weather report) लखनऊ के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस कम होकर 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कब शुरू होगी ठंड? 
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत मुख्य रूप से दो चरणों में होगी। पहले प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक होगी। 15 अक्टूबर तक या दिवाली (weather on diwali) के आसपास से यूपी के कई हिस्सों में ‘गुलाबी ठंड’ का दौर शुरू हो जाएगा। (winter in up) यानी सुबह और रात के समय हल्की सिहरन महसूस होगी और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे जा सकता है।

कब सताएगी सर्दी? 
मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर के अंत तक तापमान भारी गिरावट आने की संभावना है। जिससे नबंवर की शुरूआत में अच्छी-खासी सर्दी पड़ने की संभावना है। (UP Weather Today) विभाग का पूर्वानुमान है कि ‘ला नीना’ (La Niña) की स्थिति बनने की संभावना है, जिसका असर ठंड की तीव्रता पर पड़ सकता है। ला नीना की स्थिति अक्सर उत्तरी भारत में अधिक और लंबी ठंड लाती है। इससे दिसंबर और फिर जनवरी में कोल्ड वेव और घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इन महीनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *