Singrauli : सरई से झारा मेले की ओर जा रहे दो युवकों की स्कूटी बिजली के खंभे से टकराई, दोनों घायल..

3.4kViews
1904 Shares

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरई से झारा मेले की ओर जा रहे दो युवकों की स्कूटी रास्ते में बिजली के खंभे से जा टकराई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि युवक सरई कॉलेज के प्रोफेसर के बेटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अभी फिलहाल घायलों का इलाज़ जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *