Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, घर से...

5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, घर से दूर खंडहर टॉयलेट में मिला शव, प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून

1723 Shares

बिहार के गया जी जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। दरअसल, यहां 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची की डेड बॉडी खंडहर हो चुके एक टॉयलेट में मिली। बच्ची के गले में गमछा लपेटा हुआ था और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। इस मामले में  पुलिस ने शक के आधार पर 14 वर्ष के एक लड़के को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जिले के डोभी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे अपनी बड़ी बहन के साथ दवा लेने गई थी। दोनों जब घर वापस लौट रहे थे तो छोटी बहन पीछे से गायब हो गई। बड़ी बहन ने पिता को आकर इसकी जानकारी दी, लेकिन उनको लगा कि बच्ची कहीं खेल रही होगी। ऐसे में उन्होंने ज्यादा ढूंढने की कोशिश नहीं की। वहीं जब शाम तक भी बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

घर से दूर खंडहर हो चुके टॉयलेट में मिला बच्ची का शव
करीब 2 घंटे तक खोजबीन करने के बाद बच्ची का शव घर से दूर एक औषधि पार्क के खंडहर हो चुके टॉयलेट में मिला। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को घर लाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डोभी पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा 14 वर्ष के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments