2.5kViews
1995
Shares
वार्षिक मचैल यात्रा 25 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। हर वर्ष 25 जुलाई से 5 सितंबर तक मचैल यात्रा चलती है। एक पुरानी परंपरा के अनुसार करीब 15 दिनों के लिए माता के दरबार के किवाड़ बंद रहने के बाद आज सुबह माता मचेल के मंदिर के किवाड़ विधिवत रूप से खोल दिए गए। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ वार्षिक मचेल यात्रा का आगाज हुआ। जिला के विकास आयुक्त पंकज कुमार शर्मा, जिला एस. एस.पी. नरेश सिंह, एस.डी.एम. पाडर डॉ. अमित कुमार व अन्य अधिकारी पहले ही माता के दरबार पहुंचे हुए थे। वहीं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सुनील शर्मा, मंडल आयुक्त जम्मू रमेश कुमार, आई.जी. जम्मू रेंज भीम सेन टूटी विशेष तौर पर मचैल पहुंचे।