Saturday, July 26, 2025
Home The Taksal News Gold Jewellery खरीदने का शानदार मौका! लगातार तीसरे दिन लुढ़के सोने के...

Gold Jewellery खरीदने का शानदार मौका! लगातार तीसरे दिन लुढ़के सोने के दाम

2.6kViews
1472 Shares

अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड दोनों के रेट नीचे आ गए हैं। ऐसे में ग्राहकों को कम कीमत में ज्वेलरी खरीदने का मौका मिल रहा है। त्योहारी सीजन से पहले यह गिरावट खरीदारी के लिए एक बेहतरीन अवसर बन गई है।

अमेरिका के टैरिफ को लेकर चिंताओं के कुछ हद तक कम होने और डॉलर इंडेक्स के दो सप्ताह के निचले स्तर तक गिरने के चलते सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, स्पॉट मार्केट में कमजोर मांग ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है। गोल्ड लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज (26 जुलाई) 22 और 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। तीन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1860 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1710 नीचे गिरे हैं।

4 बड़े महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,620 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹92,240 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,090 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,470 प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के आज के भाव

शहर 22 कैरेट (रुपए प्रति10 ग्राम) 24 कैरेट (रुपए प्रति 10 ग्राम)
हैदराबाद 92,090 1,00,470
बेंगलुरु 92,090 1,00,470
पटना 92,140 1,00,520
लखनऊ 92,240 1,00,620
अहमदाबाद 92,140 1,00,520
जयपुर 92,240  1,00,620

 

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी आज सस्ती

चांदी की बात करें तो आज 26 जुलाई को दिल्ली में चांदी ₹1,17,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,27,900 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

RELATED ARTICLES

TAKSAL NEWS: अमलोरी के आवासीय कॉलोनी में 2 बंदरों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा?

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी आवासीय कॉलोनी में इन दोनों दो बंदरों ने आतंक फैला रखा है ये दोनों बंदर शायद पागल स्वभाव...

जहां शहीद हुए थे 40 जवान.. वहां बढ़ेगी CRPF की ताकत, सरकार ने दी मंजूरी

जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था एवं आतंकवाद उन्मूलन अभियानों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का सहयोग कर रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अब अपने जवानों की दक्षता...

रेलवे स्टेशन के Washroom में मची अफरा-तफरी, जल्द पहुंचे अधिकारी, नजारा देख उड़े सबके होश

जम्मू रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्टेशन के वॉशरूम से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

TAKSAL NEWS: अमलोरी के आवासीय कॉलोनी में 2 बंदरों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा?

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी आवासीय कॉलोनी में इन दोनों दो बंदरों ने आतंक फैला रखा है ये दोनों बंदर शायद पागल स्वभाव...

जहां शहीद हुए थे 40 जवान.. वहां बढ़ेगी CRPF की ताकत, सरकार ने दी मंजूरी

जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था एवं आतंकवाद उन्मूलन अभियानों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का सहयोग कर रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अब अपने जवानों की दक्षता...

रेलवे स्टेशन के Washroom में मची अफरा-तफरी, जल्द पहुंचे अधिकारी, नजारा देख उड़े सबके होश

जम्मू रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्टेशन के वॉशरूम से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक...

J&K में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, Pakistan में बैठे आतंकी आकाओं पर सख्त कार्रवाई

आतंकवाद को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सख्त कदम उठाते हुए, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिदीन...

Recent Comments