Wednesday, July 23, 2025
Home The Taksal News 100 साल में पहली बार होगा ऐसा, इस100 साल में पहली बार...

100 साल में पहली बार होगा ऐसा, इस100 साल में पहली बार होगा ऐसा, इस दिन लगभग 6 मिनट तक नहीं दिखेगा सूरज, गवाह बनेंगे लोग दिन लगभग 6 मिनट तक नहीं दिखेगा सूरज, गवाह बनेंगे लोग

1990 Shares

नेशनल डेस्क: खगोल विज्ञान के शौकीनों और आम लोगों के लिए एक अद्भुत खगोलीय घटना का गवाह बनने का समय आ रहा है। साल 2027 में दुनिया एक ऐसे पूर्ण सूर्य ग्रहण को देखेगी, जिसे ‘सदियों में एक बार लगने वाला ग्रहण’ कहा जा रहा है। यह दुर्लभ ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को लगने वाला है और इसकी सबसे खास बात इसकी अवधि होगी – यह करीब 6 मिनट और 23 सेकंड तक चलेगा, जिससे यह लगभग 100 साल का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण बन जाएगा।

यह सूर्य ग्रहण सिर्फ इसकी लंबी अवधि के कारण ही खास नहीं है, बल्कि दुनिया के एक बड़े हिस्से के लिए इस दौरान सूर्य पूरी तरह से आँखों से ओझल हो जाएगा, जिससे दिन में ही करीब छह मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। यह सैकड़ों वर्षों के इतिहास में दर्ज सबसे लंबे सूर्य ग्रहणों में से एक होगा। इससे पहले इतिहास का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 743 ईसा पूर्व में हुआ था, जब 7 मिनट 28 सेकंड के लिए अंधेरा छा गया था। यह घटना खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगी।

कहां-कहां दिखेगा यह अद्भुत नज़ारा?

2 अगस्त, 2027 को होने वाले इस सूर्य ग्रहण का पूर्ण पथ 275 किलोमीटर चौड़ा होगा, जो कई महाद्वीपों को कवर करेगा। यह अटलांटिक महासागर से शुरू होकर जिब्राल्टर जलडमरूमध्य, दक्षिणी स्पेन, उत्तरी अफ्रीका से अरब प्रायद्वीप तक जाएगा। हिंद महासागर के ऊपर यह कुछ धुंधला हो जाएगा।

अफ्रीका के ज्यादातर देशों से इसे साफ देखा जा सकेगा। सबसे पहले यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर और मोरक्को में दिखाई देगा। इसके बाद अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया और मिस्र में सूर्य ग्रहण दोपहर के समय दिखेगा।  मिस्र के बाद यह सूर्य ग्रहण लाल सागर को पार करते हुए सऊदी अरब, यमन और सोमालिया में भी दिन में अंधेरा करेगा। स्पेन के काडिज और मलागा जैसे शहरों में तो चार मिनट से ज़्यादा समय तक पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा, जो इस घटना को और भी रोमांचक बना देगा।

RELATED ARTICLES

चीन की नई तकनीक से दुनिया हैरान! ड्रोन बना गेमचेंजर, ऊंचे व दुर्गम पहाड़ों पर उगाए सोलर फार्म

 दुनिया में सबसे ज्यादा सोलर पावर उत्पादन करने वाला देश चीन अब नई तकनीक और विशाल स्तर पर पहाड़ों और दुर्गम इलाकों को भी...

अमेरिका में नौकरी करते चीनी इंजीनियर ने चुरा ली मिसाइल तकनीक, 3600 गोपनीय फाइलें की ट्रांसफर

 अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रही मिलिट्री जासूसी की जंग  ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। अमेरिका के...

सिर्फ 130 लीटर पानी ही मिलेगा…ज्यादा इस्तेमाल करने पर होगी बड़ी कार्रवाई, सरकार ने जारी किया नया फरमान

 लगातार बढ़ते जल संकट से जूझ रहे ईरान ने अब पानी की खपत को सीमित करने का कड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

चीन की नई तकनीक से दुनिया हैरान! ड्रोन बना गेमचेंजर, ऊंचे व दुर्गम पहाड़ों पर उगाए सोलर फार्म

 दुनिया में सबसे ज्यादा सोलर पावर उत्पादन करने वाला देश चीन अब नई तकनीक और विशाल स्तर पर पहाड़ों और दुर्गम इलाकों को भी...

अमेरिका में नौकरी करते चीनी इंजीनियर ने चुरा ली मिसाइल तकनीक, 3600 गोपनीय फाइलें की ट्रांसफर

 अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रही मिलिट्री जासूसी की जंग  ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। अमेरिका के...

सिर्फ 130 लीटर पानी ही मिलेगा…ज्यादा इस्तेमाल करने पर होगी बड़ी कार्रवाई, सरकार ने जारी किया नया फरमान

 लगातार बढ़ते जल संकट से जूझ रहे ईरान ने अब पानी की खपत को सीमित करने का कड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान...

High Voltage तारों की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में पावर डेवेलपमेंट डिपार्टमेंट (PDD) के एक कर्मचारी की ड्यूटी के...

Recent Comments