Thursday, June 19, 2025
Home The Taksal News World Kidney Cancer Day 2025: हेल्दी किडनी के लिए जरूरी हैं ये...

World Kidney Cancer Day 2025: हेल्दी किडनी के लिए जरूरी हैं ये 5 फूड्स, कैंसर से भी करेंगे बचाव

2.6kViews
1422 Shares
नई दिल्ली
हर साल जून के तीसरे गुरुवार को World Kidney Cancer Day मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरुक किया जाता है। किडनी कैंसर को रीनल कैंसर भी कहते हैं। ये किडनी में होने वाली एक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी का खतरा तब बढ़ जाता है जब किडनी के सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं। ये सेल्स धीरे-धीरे ट्यूमर बन जाते हैं।
किडनी को सेहतमंद रखना है तो जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर लें। वहीं आपको अपने खानपान का भी विशेष रूप से ख्याल रखना होगा। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो किडनी की सेहत का बेहतर तरीके से ख्याल रखते हैं। वहीं हम आपको इस गंभीर बीमारी के लक्षणों के बारे में भी बताएंगे ताकि आप समय रहते बीमारी को पहचान सकें और अपना इलाज करवा सकें। आइए जानते हैं विस्तार से-
किडनी कैंसर के लक्षण

  • यूरिन से खून आना।
  • यूरिन का रंग गुलाबी, लाल या भूरा होना।
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द बने रहना।
  • अचनाक से वजन कम होना।
  • भूख न लगना।
  • हमेशा थकान महसूस होना।
  • बार-बार बुखार आना।
  • खून की कमी होना।
  • रात को पसीने आना।
बेरीज

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज किडनी की सेहत का बेहतर ढंग से ख्याल रखते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किडनी को सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती हैं।
शिमला मिर्च

भारतीय रसोई में शिमला मिर्च खूब पसंद किया जाता है। ये हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी किडनी को सेहतमंद रखने का काम करते हैं। इसमें सोडियम की मात्रा भी बेहद कम होती है। इस कारण ये किडनी के लिए रामबाण से कम नहीं है
मछली

कुछ मछलियां ऐसी होती हैं जो हमारी किडनी के लिए वरदान से कम नहीं होती हैं। सालमन, मैकेरल और टूना जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हालांकि, इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्याेंकि इनमें प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है।
एग व्हाइट

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आपको अपनी डाइट में Egg White को जरूर शामिल करना चाहिए। ये किडनी के लिए एक हेल्दी ऑप्शन है।
लाल अंगूर

ये न सिर्फ स्वाद से भरपूर होते हैं बल्कि ये हमारी किडनी की सेहत बनाए रखते हैं। इनमें फ्लेवोनोइड्स की अचछी मात्रा पाई जाती है। ये सूजन को कम कर सकते हैं। इस कारण आप किडनी की समस्याओं से बच सकते हैं। 

RELATED ARTICLES

‘मेरे आवास के बाहर चली गोली, खबरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो? तेजस्वी ने बिहार सरकार पर लगाए आरोप

पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड में गुरुवार की सुबह युवक से लूटपाट करने के बाद अपराधी फायरिंग करते भाग निकले। गनीमत...

भागलपुर से चलने वाली इन ट्रेनों को ‘लाल झंडी’, लिस्ट में वंदे भारत और अमृत भारत भी शामिल

भागलपुर भागलपुर होकर पटना-देवघर वंदे भारत, दिल्ली के लिए एक नई सुपरफास्ट ट्रेन, अमृत भारत एक्सप्रेस तथा लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन...

पूर्वोत्तर रेलवे से भी चलेंगी अमृत भारत ट्रेन, विकास के लिए मिला 19,858 करोड़ का बजट

गोरखपुर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि बीस जून को पीएम नरेन्द्र मोदी पाटिलपुत्र गोरखपुर वंदे भारत (Gorakhpur Vande Bharat)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘मेरे आवास के बाहर चली गोली, खबरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो? तेजस्वी ने बिहार सरकार पर लगाए आरोप

पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड में गुरुवार की सुबह युवक से लूटपाट करने के बाद अपराधी फायरिंग करते भाग निकले। गनीमत...

भागलपुर से चलने वाली इन ट्रेनों को ‘लाल झंडी’, लिस्ट में वंदे भारत और अमृत भारत भी शामिल

भागलपुर भागलपुर होकर पटना-देवघर वंदे भारत, दिल्ली के लिए एक नई सुपरफास्ट ट्रेन, अमृत भारत एक्सप्रेस तथा लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन...

पूर्वोत्तर रेलवे से भी चलेंगी अमृत भारत ट्रेन, विकास के लिए मिला 19,858 करोड़ का बजट

गोरखपुर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि बीस जून को पीएम नरेन्द्र मोदी पाटिलपुत्र गोरखपुर वंदे भारत (Gorakhpur Vande Bharat)...

Power Cut: यूपी के इस शहर में सोए रहे अभियंता, गर्मी में परेशान होती रही जनता; 20 हजार घर अंधेरे में डूबे

गोरखपुर बिजली निगम के अभियंता यदि समय से चेत जाते और अपनी जिम्मेदारी निभाते तो राप्तीनगर क्षेत्र के 20 हजार घर उमस भरी...

Recent Comments