दिल्ली में कहां पर होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार?
एक ऑफिशियल प्रेस नोट जारी करते हुए बिजनेसमैन संजय कपूर के परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज यानी कि 19 जून को दिल्ली के लोधी रोड शमशान भूमि में किया जाएगा। उनकी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 5 बजे से शुरू होगी। फिलहाल धीरे-धीरे संजय कपूर के रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं।
संजय कपूर का अंतिम संस्कार करने में क्यों हुई देरी?
एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने बताया कि संजय की अमेरिकी नागरिकता के कारण वहां पर पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते उनका अंतिम संस्कार करने में देरी आ रही है। ससुर ने कहा, “अभी पोस्टमार्टम चल रहा है। जैसे ही पेपर वर्क कम्प्लीट हो जाएगा, तुरंत पार्थिव शरीर को इंडिया लेकर जाएंगे और अंतिम संस्कार करेंगे”।
क्यों करिश्मा कपूर-संजय कपूर का टूटा था रिश्ता?
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003 में दादा राज कपूर के बंगले में शादी की थी। शादी के 13 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी, जिसके बाद करिश्मा कपूर ने 2014 में तलाक की अर्जी देते हुए बिजनेसमैन पर उन्हें मारने और साथ ही दोस्तों के साथ सोने को मजबूर करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे।