Tuesday, June 17, 2025
Home The Taksal News Kavya Maran के साथ शादी की खबरों पर Rajinikanth के भतीजे ने...

Kavya Maran के साथ शादी की खबरों पर Rajinikanth के भतीजे ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘शांत हो जाओ’

2.7kViews
1016 Shares
नई दिल्ली
फिल्मी गलियारों में सेलिब्रिटीज के बीच डेटिंग और शादी की अफवाहें उड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। जब भी कोई सेलिब्रिटी एक साथ स्पॉट होता है तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है। हाल ही में, ऐसी खबर थी कि एक दिग्गज संगीतकार अरबपति बिजनेसवुमन के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
यह रूमर्ड कपल कोई और नहीं बल्कि IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) हैं। बीते दिन एक रेडिट यूजर ने दावा किया कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब रजनीकांत के भतीजे और संगीतकार अनिरुद्ध ने इन अफवाहों पर पहली बार रिएक्शन दिया है।

शादी की अफवाहों पर क्या बोले अनिरुद्ध?

अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने  हालिया पोस्ट के जरिए काव्या मारन के साथ शादी की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। उन्होंने फनी इमोजी के साथ एक्स हैंडल पर लिखा, “शादी, आह? शांत हो जाओ दोस्तों। कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो।” इन अफवाहों के बाद वो यूजर्स मायूस हो गए जो उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

काव्या-अनिरुद्ध के डेटिंग की थी अफवाह

मालूम हो कि बीते दिन एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि रजनीकांत ने अपने भतीजे की शादी के लिए काव्या के पिता से भी बात की। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि काव्या और अनिरुद्ध काफी समय से डेट कर रहे हैं और उन्हें हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया। इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि उसने भी एक साल पहले दोनों को लास वेगास में क्लोज देखा था।

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर कौन हैं?

काव्या मारन IPL सेंसेशन हैं। वह अरबपति बिजनेसवुमन हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं और अरबपति सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह IPL के सीजन में हमेशा टॉक ऑफ द टाउन रहती हैं। बात करें अनिरुद्ध की तो वह तेलुगु और तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। वह भारत के सबसे अमीर संगीतकार भी हैं। 

RELATED ARTICLES

53 दिनों में से 21 दिन शो रद्द… आगरा किला के साउंड एंड लाइट शो काे दर्शकों का इंतजार!

आगरा  Agra Fort: आगरा किला में सात वर्ष की बंदी के बाद अपग्रेड किया गया साउंड...

मुजफ्फरपुर के डीएम का बड़ा फैसला, 8वीं तक की कक्षाएं इस तारीख तक बंद

मुजफ्फरपुर  जिले में भीषण गर्मी एवं अधिक तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने आशंका रहती है। इसे...

मुजफ्फरपुर के न्यू फोरलेन पर बाइक चालक के साथ हुई खतरनाक घटना, 3 बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद…

मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के न्यू फोरलेन स्थित मादापुर इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली। विरोध...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

53 दिनों में से 21 दिन शो रद्द… आगरा किला के साउंड एंड लाइट शो काे दर्शकों का इंतजार!

आगरा  Agra Fort: आगरा किला में सात वर्ष की बंदी के बाद अपग्रेड किया गया साउंड...

मुजफ्फरपुर के डीएम का बड़ा फैसला, 8वीं तक की कक्षाएं इस तारीख तक बंद

मुजफ्फरपुर  जिले में भीषण गर्मी एवं अधिक तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने आशंका रहती है। इसे...

मुजफ्फरपुर के न्यू फोरलेन पर बाइक चालक के साथ हुई खतरनाक घटना, 3 बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद…

मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के न्यू फोरलेन स्थित मादापुर इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली। विरोध...

मुख्यमंत्री खेल सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित, बिहार के खिलाड़ी-प्रशिक्षक ऑनलाइन ही भर सकते Application

पटना राज्य सरकार द्वारा "बिहार राज्य खेल सम्मान" का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य...

Recent Comments