ग्राम प्रधान के पति ओंकार सिंह ने बताया कि यहां पर गड्ढों को दबाने के लिए बुलडोजर भी चलवाया गया था। उसके बावजूद भी कुछ लोग मिट्टी खोदने के लिए आ जाते हैं। मना करने पर भी नहीं मानते हैं। इसी वजह से दुखद हादसा हो गया।

मिट्टी की ढांग ढहने से दो युवतियां दब गईं जिनमें से 21 वर्षीय कुंती की मौत हो गई जबकि आशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों मानकपुर गांव की रहने वाली थीं और तालाब में मिट्टी खोदने गई थीं। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर उन्हें निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां कुंती को मृत घोषित कर दिया गया। प्रशासन के मना करने के बाद भी लोग मिट्टी खनन करते हैं।