3.2kViews
1448
Shares
मेरठ
1989 बैच की महिला दारोगा नर्गिस खान करोड़ों की मालिक बन गई। प्रमोशन के बाद इंस्पेक्टर बनी और वर्तमान में बरेली में तैनात है। नर्गिस और उसके पति सपा पति सुरेश यादव के पास 80 करोड़ की संपत्ति है। ढाई करोड़ कीमत की लैंड रोवर रेंज रोवर, 72 लाख की जगुआर और 28 लाख की पजेरो कार इनके पास हैं। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर नर्गिस के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ तो छुट्टी लेकर बरेली से रवाना हो गई। वह गुरुवार को कानपुर देहात में पति सुरेश यादव की जमानत अर्जी पर सुनाई के दौरान कोर्ट परिसर में देखी गईं। सुरेश का भी आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वारंट जारी हुआ था, जो कानपुर की जेल में बंद है।
गाजियाबाद के रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर रोशन लाल के साथ सुरेश और नर्गिस का पेट्रोल पंप की हिस्सेदारी को लेकर 2017 में विवाद शुरू हुआ था। तभी से रोशन लाल की पत्नी उमा की तरफ से लगातार सुरेश और नर्गिस की शिकायत की गईं। 2021 में उमा ने नर्गिस पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाते हुए एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई।
जांच में पाया गया कि नर्गिस ने एक जनवरी 2007 से 31 मार्च 2021 तक अपने सभी ज्ञात आय के वैध स्रोतों से पांच करोड़ 36 लाख 49 हजार 824 रुपये की आय अर्जित की। इसी अवधि में उन्होंने पारिवारिक भरण पोषण एवं परिसंपत्तियां अर्जित करने पर 10 करोड़ 59 लाख 85 हजार 362 रुपये व्यय किए। उन्होंने इस अवधि में पांच करोड़ 23 लाख 35 हजार 538 रुपये ज्यादा खर्च किए। यह राशि आय से 97.55 प्रतिशत ज्यादा है।
नर्गिस और सुरेश के नाम पर 80 करोड़ की संपत्ति
इंस्पेक्टर की तरफ से आय से अधिक संपत्ति पर कोई जवाब दिया गया, जबकि जांच में यह भी सामने आया कि नर्गिस और सुरेश के नाम पर 80 करोड़ की संपत्ति है। 1990 से लेकर 2024 तक की संपत्ति आंकी गई, तो करीब डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति मिली है। जल्द ही पुलिस शासन से अनुमति लेकर नर्गिस को गिरफ्तार कर सकती है।
करोड़ों रुपये के गबन के मामले में लखनऊ से हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि नर्गिस खान और उनके पति सुरेश यादव 2021 में करोड़ों रुपये के गबन के मामले में लखनऊ से गिरफ्तार हुए थे। अदालत से जमानत मिलने के बाद दोनों जेल से बाहर आए थे।