1913
Shares
नई दिल्ली
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली ही प्लास्टिक प्रदूषण को मात देने का असली समाधान है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है, लेकिन यह एक बड़ी चुनौती भी बन गया है।
उन्होंने कहा, “प्लास्टिक हमारी मिट्टी और पानी में घुस गया है, जिससे हमारा स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। यह हमारी भूमि, नदियों और महासागरों तक पहुंच रहा है।”
मंत्री ने कहा कि भारत 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने वाले पहले देशों में से एक है और उन्होंने सभी से एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के सामान का उपयोग बंद करने का आग्रह किया।
यादव ने कहा कि लोगों को ऐसी तकनीकें अपनाने की जरूरत है जो उत्पादों को कम करने, उनका दोबारा उपयोग करने और पुनर्चक्रण करने पर ध्यान केंद्रित करें। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण को मात देना” है।
अब से दो महीने बाद, देश प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए वैश्विक संधि पर बातचीत जारी रखने के लिए फिर से मिलेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।