Saturday, July 26, 2025
Home The Taksal News नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से दो दिनों में...

नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से दो दिनों में 30 की मौत; असम में 24 घंटों में गई 8 लोगों की जान

2.3kViews
1719 Shares
नई दिल्ली

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से दो दिनों में 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 1 जून को भी भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण 14 लोगों की मौते होने की जानकारी सामने आई है।

कितने लोग हुए प्रभावित?

असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर भूस्खलन और बाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। असम के 12 जिलों में कम से कम 60 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
असम में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है और अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन से 9 लोगों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में भूस्खलन के बाद सड़क से कार बह जाने की वजह से दो परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने असम के कुछ हिस्सों के लिए रेड और औरंज अलर्ट जारी किया है और बाकी पूर्वोत्तर के लिए औरंज और येलो अलर्ट जारी किया है। असम में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश के बाद भूस्खलन से 8 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही छह जिलों में बाढ़ आ गई है, जिससे 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने बताया कि सभी पांच मौत कामरूप महानगर जिले में हुई हैं। राज्य के शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने बताया कि गुवाहाटी का बाहरी इलाका बोंडा में भूस्खलन में तीन महिलाओं की मौत हो गई।

टूटा 67 साल पुराना रिकॉर्ड

गुवाहाटी में एक दिन में 111 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने 67 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रह्मपुत्र समेत पूर्वोत्तर की कई नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। सिक्किम के मंगन क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के बाद तीस्ता नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है।

RELATED ARTICLES

TAKSAL NEWS: अमलोरी के आवासीय कॉलोनी में 2 बंदरों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा?

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी आवासीय कॉलोनी में इन दोनों दो बंदरों ने आतंक फैला रखा है ये दोनों बंदर शायद पागल स्वभाव...

जहां शहीद हुए थे 40 जवान.. वहां बढ़ेगी CRPF की ताकत, सरकार ने दी मंजूरी

जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था एवं आतंकवाद उन्मूलन अभियानों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का सहयोग कर रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अब अपने जवानों की दक्षता...

रेलवे स्टेशन के Washroom में मची अफरा-तफरी, जल्द पहुंचे अधिकारी, नजारा देख उड़े सबके होश

जम्मू रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्टेशन के वॉशरूम से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

TAKSAL NEWS: अमलोरी के आवासीय कॉलोनी में 2 बंदरों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा?

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी आवासीय कॉलोनी में इन दोनों दो बंदरों ने आतंक फैला रखा है ये दोनों बंदर शायद पागल स्वभाव...

जहां शहीद हुए थे 40 जवान.. वहां बढ़ेगी CRPF की ताकत, सरकार ने दी मंजूरी

जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था एवं आतंकवाद उन्मूलन अभियानों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का सहयोग कर रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अब अपने जवानों की दक्षता...

रेलवे स्टेशन के Washroom में मची अफरा-तफरी, जल्द पहुंचे अधिकारी, नजारा देख उड़े सबके होश

जम्मू रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्टेशन के वॉशरूम से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक...

J&K में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, Pakistan में बैठे आतंकी आकाओं पर सख्त कार्रवाई

आतंकवाद को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सख्त कदम उठाते हुए, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिदीन...

Recent Comments