उन्होंने कहा कि शिवसेना जो सोचती है, वही भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह का सोच है। राउत ने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि उनकी पार्टी (शिवसेना) के नेता और प्रमुख अमित शाह हैं। इसलिए जो शाह कहते हैं, ये लोग वही कहते हैं। वे (शिवसेना नेता) भाजपा और अमित शाह के विचारों को आगे रख रहे हैं।

महाराष्ट्र और मुंबई की भाषा मराठी है- मनसे

मनसे नेता यशवंत किलेदार ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र और मराठी लोगों के लिए लड़ेगी। उन्होंने कहा, अगर वे वोटों की खातिर मराठी को गिरवी रखना चाहते हैं तो पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र और मुंबई की भाषा मराठी है। मुंबई मराठी लोगों की है। क्या प्रताप सरनाईक को यह पता है?

हिंदी भाषा को अनिवार्य बनाने का फैसला बदलना पड़ा था

सरनाईक का बयान ऐसे समय में आया है जब अप्रैल में महायुति सरकार को महाराष्ट्र में कड़े विरोध के बाद शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से अंग्रेजी और मराठी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक हिंदी भाषा को अनिवार्य बनाने के अपने कदम वापस लेने पड़े थे। स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने घोषणा की कि हिंदी को फिलहाल अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा, लेकिन कक्षा एक से पांच तक यह वैकल्पिक होगी।