वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां अगले तीन चार दिन तक बनी रहेंगी, ऐसे में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। शुक्रवार की शाम हुई वर्षा तो तापमान को कम नहीं कर सकी लेकिन शनिवार से तापमान अपेक्षाकृत गिरेगा। शुक्रवार को रिकार्ड हुआ 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अगले दो दिन में गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड होगा। आर्द्रता अधिक होने के चलते दिन और रात दोनों समय रिकार्ड तापमान से कम की गर्मी का अहसास होगा।