Wednesday, July 30, 2025
Home The Taksal News Bareilly Mumbai Vande Bharat के ट्रायल शुरू, जानें कब तक होगी शुरू;...

Bareilly Mumbai Vande Bharat के ट्रायल शुरू, जानें कब तक होगी शुरू; 10 घंटे में पूरा होगा अलीगढ़ से मुंबई का सफर

2.7kViews
1391 Shares
अलीगढ़
ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जून के अंतिम सप्ताह तक बरेली से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। ट्रेन का ठहराव अलीगढ़ में भी होगा। ट्रेन का संचालन अलीगढ़, आगरा होकर मुंबई तक होगा।
गुरुवार को बरेली से अलीगढ़ जंक्शन तक 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रायल शुरू हो गया। वर्तमान में बरेली से अलीगढ़ से होकर बांद्रा (मुंबई) तक एकमात्र बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है।
अलीगढ़ से मुंबई तक की दूरी तय करने में ट्रेन को 16-17 घंटे लगते हैं। एक भी सुपरफास्ट ट्रेन नहीं है। मुंबई के लिए ज्यादातर उद्यमी, मथुरा व आगरा से ट्रेन पकड़ते हैं।
बरेली से अलीगढ़ होकर मुंबई तक वंदे भारत शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी। यह ट्रेन अलीगढ़ से मुंबई लगभग 10 घंटे में पहुंचेगी। ट्रेन बरेली, चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड स्टेशनों पर रुकेगी। अभी तक वंदेभारत ट्रेनों का संचालन चेयरकार के साथ हो रहा है। लेकिन यह पहली स्लीपर वंदेभारत होगी। इसमें 16 कोच होंगे।
ये एसी -3-टियर, एसी -2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास होंगे। आठ सौ से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। गुरुवार को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अलीगढ़-बरेली ब्रांच लाइन पर ट्रायल किया गया।
ट्रेन के मुख्य लोको पायलट सूर्यकांत ने बरेली से अलीगढ़ जंक्शन तक ट्रायल किया। पूरा ट्रायल होने के बाद जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई में वंदे भारत के शुरू होने की संभावना है। 

RELATED ARTICLES

राजा के परिवार ने सुनी “हनीमून इन शिलॉन्ग” की कहानी:भाई ने कहा- 2 लोगों ने पहले भी अप्रोच किया; फिल्म में इंदौर के आर्टिस्ट...

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब फिल्म बनेगी। मंगलवार को मुंबई के एक डायरेक्टर राजा के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने रघुवंशी...

महामंडलेश्वर प्रेमानंद बोले- साईं मूर्ति कुएं में फेंको, आग लगाओ:उज्जैन में कहा- मुस्लिम की पूजा करेंगे तो हमारे धर्म का क्या होगा

उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी ने कहा है कि घर में साईं की मूर्ति है तो कुएं में फेंक दो...

फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार किया गया डेल्टा एयरलाइंस का को-पायलट, बच्चे से यौन शोषण करने का लगा गंभीर आरोप

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब भारतीय मूल के को-पायलट रुस्तम भगवागर को फ्लाइट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राजा के परिवार ने सुनी “हनीमून इन शिलॉन्ग” की कहानी:भाई ने कहा- 2 लोगों ने पहले भी अप्रोच किया; फिल्म में इंदौर के आर्टिस्ट...

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब फिल्म बनेगी। मंगलवार को मुंबई के एक डायरेक्टर राजा के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने रघुवंशी...

महामंडलेश्वर प्रेमानंद बोले- साईं मूर्ति कुएं में फेंको, आग लगाओ:उज्जैन में कहा- मुस्लिम की पूजा करेंगे तो हमारे धर्म का क्या होगा

उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी ने कहा है कि घर में साईं की मूर्ति है तो कुएं में फेंक दो...

फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार किया गया डेल्टा एयरलाइंस का को-पायलट, बच्चे से यौन शोषण करने का लगा गंभीर आरोप

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब भारतीय मूल के को-पायलट रुस्तम भगवागर को फ्लाइट...

चीन-अमेरिका ‘टैरिफ युद्धविराम’ बढ़ाने पर सहमत, स्टॉकहोम में दो दिवसीय बैठक खत्म

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है। चीन के वाणिज्य उप मंत्री ली चेंगगांग ने घोषणा की...

Recent Comments