2.4kViews
1911
Shares
खरगोन |
खरगोन में रविवार को नीट यूजी 2025 की परीक्षा जिले के 8 केंद्रों पर आयोजित की गई। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली परीक्षा में कुल 2530 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस बार किसी भी प्राइवेट स्कूल या कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया।
परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया गया। निजी सुरक्षा एजेंसी ने कड़ी जांच की, जिसमें मेटल वस्तुएं और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर कुछ विद्यार्थियों के कलावे भी काटने पड़े।
केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई। इस क्षेत्र में पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक के साथ ध्वनि उपकरण, हथियार और विस्फोटक सामग्री पर प्रतिबंध रहा। जेपी बोहरे को शहर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
परीक्षा केंद्रवार अभ्यर्थियों की संख्या
- पीजी कॉलेज: 300
- देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1 और 2: 400-400
- पॉलिटेक्निक कॉलेज: 240
- गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल: 350
- कन्या शिक्षा परिसर: 300
- केंद्रीय विद्यालय: 300
- एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय: 240