Tuesday, June 24, 2025
Home The Taksal News आसमान से बरसेगी आग! दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों में हीटवेव...

आसमान से बरसेगी आग! दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, अगले तीन दिन गर्मी से मचेगा कोहराम

1239 Shares
नई दिल्ली
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली और राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम के लिए पूर्वानुमान जारी किया।
आईएमडी का कहना है कि कल अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश राहत दे सकती है।

दिल्ली NCR में आज कितना जा सकता तापमान?

दिल्ली NCR में आज मौसम बेहद गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, खासकर जैसलमेर, बाड़मेर, और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में। न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

यूपी में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहेगा। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और गर्म रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगी।

पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

गुजरात में रेड अलर्ट

गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लू का रेड अलर्ट जारी है। अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अहमदाबाद और अन्य शहरी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग रहेगा। मराठवाड़ा और विदर्भ में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

RELATED ARTICLES

Chhattisgarh Suitcase Case: रायपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, वकील ही निकला कातिल, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या

 रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक...

Sonam Raghuvanshi के कारनामे उजागर होने लगे तो फ्लैट मालिक लोकेंद्र ने चालाकी दिखाने की कोशिश की, लेकिन धरा गया

इंदौर (Raja Raghuvanshi Murder case) : ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने ठेकेदार लोकेंद्र तोमर को भी पकड़ लिया है। मूलत:ग्वालियर निवासी लोकेंद्र...

मध्य प्रदेश में तैयार हो जाइये बढ़े हुए बिजली बिल के लिए… सुरक्षा निधि से ऐसे कटेगी उपभोक्ता की जेब

भोपाल (Electricity Bill): मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अगले महीने से बिलों में सुरक्षा निधि बढ़ाई जाएगी। ऐसे में बिल में वृद्धि होगी और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Chhattisgarh Suitcase Case: रायपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, वकील ही निकला कातिल, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या

 रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक...

Sonam Raghuvanshi के कारनामे उजागर होने लगे तो फ्लैट मालिक लोकेंद्र ने चालाकी दिखाने की कोशिश की, लेकिन धरा गया

इंदौर (Raja Raghuvanshi Murder case) : ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने ठेकेदार लोकेंद्र तोमर को भी पकड़ लिया है। मूलत:ग्वालियर निवासी लोकेंद्र...

मध्य प्रदेश में तैयार हो जाइये बढ़े हुए बिजली बिल के लिए… सुरक्षा निधि से ऐसे कटेगी उपभोक्ता की जेब

भोपाल (Electricity Bill): मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अगले महीने से बिलों में सुरक्षा निधि बढ़ाई जाएगी। ऐसे में बिल में वृद्धि होगी और...

अच्छा हुआ थम गया युद्ध, भारत से ज्यादा दूर नहीं थी इसकी आंच… पढ़िए एक्सपर्ट की राय

जबलपुर (Iran Israel Ceasefire): सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल हिमांशी सिंह के मुताबिक, ईरान-इजरायल युद्ध का भारत सहित विश्व पर विभिन्न स्तरों पर व्यापक असर परिलक्षित हो...

Recent Comments