Thursday, July 31, 2025
Home The Taksal News गर्मियों में वॉक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे...

गर्मियों में वॉक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? जान लें सही टाइम‍िंग और इसके फायदे

2.2kViews
1182 Shares
नई द‍िल्‍ली
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखना पड़ता है। इसके लि‍ए लोग हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल फॉलो करते हैं। हरी पत्‍तेदार सब्‍ज‍ियों का सेवन करते हैं। रसीले और मौसमी फलों को अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं। योगा और व्यायाम करने से भी खुद को सेहतमंद रखा जा स‍कता है। गर्मी के द‍िनों में पसीना बहुत आता है। इस कारण लोग वॉक करने से कतराते हैं। कई बार उन्‍हें वॉक करने का सही समय भी नहीं मालूम होता है। इससे वो गलत‍ियां कर बैठते हैं। 

अगर आपको भी गर्मी में वॉक करने का सही समय और इससे म‍िलने वाले फायदों के बारे में नहीं मालूम है तो ये लेख आपके काम आ सकता है। आज हम आपकाे इन सबक बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- 

सुबह या शाम: सही समय चुनें

गर्मी में वॉक करने का सबसे बेहतर समय सुबह 5:30 से 7:30 के बीच या फिर शाम को 6:30 के बाद का होता है। इस समय सूरज की किरणें तेज नहीं होती हैं और तापमान भी कम होता है, जिससे शरीर पर अधिक दबाव नहीं पड़ता। दोपहर के समय चलना शरीर को डीहाइड्रेट कर सकता है और हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा सकता है। 

कितनी देर चलना है?

अगर आप वजन घटाने के मकसद से चल रहे हैं तो रोजाना कम से कम 30 से 45 मिनट तक तेज गति में वॉक करना सही हो स‍कता है। शुरुआत में अगर शरीर इसके लिए तैयार नहीं है तो 15-20 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे समय और स्पीड दोनों बढ़ाएं।

 

ध्यान रखें ये बातें

  • खूब पानी प‍िएं
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • सनस्क्रीन लगाना न भूलें
  • शरीर के संकेतों को समझें

गर्मी में वॉक करने के फायदे

  • ब्र‍िस्‍क वॉक से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इससे आपका वजन तेजी से कम होता है।
  • खाना खाने के कुछ समय बाद हल्की वॉक करने से डाइजेशन बेहतर होता है। इससे अपच और गैस जैसी समस्याएं कम होती हैं।
  • सुबह या शाम वॉक करने से शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन दोनों बेहतर होता है। इससे पूरे दिन थकान कम लगती है।
  • गर्मियों में वॉक करने से मूड बेहतर होता है। इससे स्‍ट्रेस को भी कम क‍िया जा सकता है।
  • रोजाना वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल न‍ियंत्र‍ित रहता है।
  • वॉक करने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, इससे स्‍क‍िन ग्लोइंग बनती है।
  • वॉकिंग से शरीर को थकावट महसूस होती है और साथ ही दिमाग शांत होता है, जिससे नींद की क्‍वाल‍िटी में सुधार होता है।
RELATED ARTICLES

TAKSAL NEWS: तेल चोरी का मास्टरमाइंड दलाल अशोक उर्फ मीणा कौन? किसके इशारे पर कर रहा अवैध वसूली?-सूत्र

सिंगरौली। जयंत क्षेत्र में इन दिनों तेल चोरी के खेल का मास्टरमाइंड दलाल सुर्खियों में बना हुआ है। यह दलाल न जाने किसके इशारे...

ज्वेलरी खरीदने का सही मौका! 31 जुलाई को सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

अगर आप आज सस्ते में गोल्ड ज्वेलरी खरीना चाहते हैं तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है। 31 जुलाई को सोने-चांदी की...

TCS में छंटनी के बीच इंफोसिस ने दी गुड न्यूज, 20,000 फ्रेशर्स को करेगी हायर

देश की प्रमुख IT कंपनी इंफोसिस ने ऐसे समय में राहत भरी खबर दी है जब प्रतिस्पर्धी कंपनियों में छंटनी की लहर चल रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

TAKSAL NEWS: तेल चोरी का मास्टरमाइंड दलाल अशोक उर्फ मीणा कौन? किसके इशारे पर कर रहा अवैध वसूली?-सूत्र

सिंगरौली। जयंत क्षेत्र में इन दिनों तेल चोरी के खेल का मास्टरमाइंड दलाल सुर्खियों में बना हुआ है। यह दलाल न जाने किसके इशारे...

ज्वेलरी खरीदने का सही मौका! 31 जुलाई को सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

अगर आप आज सस्ते में गोल्ड ज्वेलरी खरीना चाहते हैं तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है। 31 जुलाई को सोने-चांदी की...

TCS में छंटनी के बीच इंफोसिस ने दी गुड न्यूज, 20,000 फ्रेशर्स को करेगी हायर

देश की प्रमुख IT कंपनी इंफोसिस ने ऐसे समय में राहत भरी खबर दी है जब प्रतिस्पर्धी कंपनियों में छंटनी की लहर चल रही...

UPI ट्रांजैक्शन पर नया नियम लागू, कल से देना होगा Extra चार्ज, इस बैंक ने किया ऐलान

अगर आप UPI पेमेंट करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल ICICI बैंक ने 1...

Recent Comments