Thursday, July 31, 2025
Home The Taksal News गर्मी में आंखों को भी चाह‍िए स्‍पेशल केयर, इन 5 पोषक तत्‍वों...

गर्मी में आंखों को भी चाह‍िए स्‍पेशल केयर, इन 5 पोषक तत्‍वों से म‍िलेगी जबरदस्‍त सुरक्षा

2.2kViews
1848 Shares
नई द‍िल्‍ली
 गर्मियों में हमें हमारी सेहत का खास ख्‍याल रखना होता है। इन दि‍नों हमें कई बीमारि‍यां घेर सकती हैं। ड‍िहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। हमारे शरीर में अगर कोई चीज सबसे सेंस‍िट‍िव होती है तो वो हैं हमारी आंखें। दरअसल, गर्मी का मौसम हमारी आंखों (Eye Care During Heat) के ल‍िए भी कई परेशान‍ियां लेकर आता है। ऐसे में आंखों पर जहां गर्मी का सीधा असर देखने को मिलता है, वहीं गर्मी से बचने के लिए आंखों को खास देखभाल की भी जरूरत होती है। 

हालांक‍ि कुछ खास व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स (Essential Nutrients For Eyes) होते हैं जो हमारी आंखों की खास देखभाल करने में सक्षम होते हैं। आज हम आपको इसके बारे में वि‍स्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं- 

व‍िटाम‍िन ए

Vitamin A आंखों की सेहत के लिए सबसे अहम माना जाता है। यह रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है और रात में देखने की क्षमता को बेहतर बनाता है। गर्मी में अक्सर आंखों में सूखापन या जलन की समस्या होती है, जिसमें विटामिन A काफी फायदेमंद होता है। गाजर, पपीता, आम, पालक, शकरकंद, दूध और अंडे विटामिन A के अच्छे स्रोत हैं। 

विटामिन सी

गर्मी के मौसम में धूल और प्रदूषण के कारण आंखों में जलन या लालपन की समस्या हो सकती है। विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जो आंखों को इंफेक्शन से बचाता है। नींबू, आंवला, संतरा, अमरूद, टमाटर और हरी मिर्च में विटामिन सी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। 

विटामिन ई

उम्र बढ़ने से आंखों में कमजोरी आना या धुंधलापन सामान्य होता है। विटामिन E उम्र से जुड़ी आंखों की समस्याओं जैसे मोतियाबिंद से बचाव में सहायक होता है। इसके ल‍िए बादाम, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, एवोकाडो और हरे पत्तेदार सब्जियाें को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

ओमेगा-3 फैटी एसिड

गर्मी में आंखों का ड्राई होना आम समस्या है। ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और आंखों की थकान को भी कम करता है। इसके ल‍िए आप अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और मछली से ओमेगा-3 फैटी एसिड पा सकते हैं। 

जिंक

जिंक एक ऐसा मिनरल है जो शरीर में विटामिन A को रेटिना तक पहुंचाने का काम करता है, जिससे आंखों की रोशनी में सुधार आता है। अगर आप चना, दालें, कद्दू के बीज, तिल, अंडा और दूध काे डाइट में शाम‍िल करते हैं तो इससे आपको फायदा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

TAKSAL NEWS: तेल चोरी का मास्टरमाइंड दलाल अशोक उर्फ मीणा कौन? किसके इशारे पर कर रहा अवैध वसूली?-सूत्र

सिंगरौली। जयंत क्षेत्र में इन दिनों तेल चोरी के खेल का मास्टरमाइंड दलाल सुर्खियों में बना हुआ है। यह दलाल न जाने किसके इशारे...

ज्वेलरी खरीदने का सही मौका! 31 जुलाई को सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

अगर आप आज सस्ते में गोल्ड ज्वेलरी खरीना चाहते हैं तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है। 31 जुलाई को सोने-चांदी की...

TCS में छंटनी के बीच इंफोसिस ने दी गुड न्यूज, 20,000 फ्रेशर्स को करेगी हायर

देश की प्रमुख IT कंपनी इंफोसिस ने ऐसे समय में राहत भरी खबर दी है जब प्रतिस्पर्धी कंपनियों में छंटनी की लहर चल रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

TAKSAL NEWS: तेल चोरी का मास्टरमाइंड दलाल अशोक उर्फ मीणा कौन? किसके इशारे पर कर रहा अवैध वसूली?-सूत्र

सिंगरौली। जयंत क्षेत्र में इन दिनों तेल चोरी के खेल का मास्टरमाइंड दलाल सुर्खियों में बना हुआ है। यह दलाल न जाने किसके इशारे...

ज्वेलरी खरीदने का सही मौका! 31 जुलाई को सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

अगर आप आज सस्ते में गोल्ड ज्वेलरी खरीना चाहते हैं तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है। 31 जुलाई को सोने-चांदी की...

TCS में छंटनी के बीच इंफोसिस ने दी गुड न्यूज, 20,000 फ्रेशर्स को करेगी हायर

देश की प्रमुख IT कंपनी इंफोसिस ने ऐसे समय में राहत भरी खबर दी है जब प्रतिस्पर्धी कंपनियों में छंटनी की लहर चल रही...

UPI ट्रांजैक्शन पर नया नियम लागू, कल से देना होगा Extra चार्ज, इस बैंक ने किया ऐलान

अगर आप UPI पेमेंट करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल ICICI बैंक ने 1...

Recent Comments