Tuesday, July 29, 2025
Home The Taksal News 13 साल के बच्चे ने की 41 वर्षीय महिला की हत्या, वजह...

13 साल के बच्चे ने की 41 वर्षीय महिला की हत्या, वजह जानकर पूरा गांव हैरान

3.0kViews
1153 Shares
जालना
महाराष्ट्र के जालना जिले से खौफनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वारदात के खुलासे से हर कोई हैरान है। पुलिस ने हत्या मामले में एक 13 साल के किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

खेत में पड़ा मिला था शव

41 वर्षीय मृतक महिला की पहचान मीरा उर्फ संध्या बोंडारे के तौर पर हुई है। 25 मार्च को पत्थर से हमला करके महिला की हत्या की गई थी। शव उसके ही खेत में पड़ा मिला था। महिला जालना तहसील के अंतरवाली टेंभी गांव की रहने वाली थी।

महिला ने लगाई थी डांट

हत्याकांड की जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक 13 वर्षीय किशोर को डांटा था। दरअसल, वह नहर से पानी महिला के खेतों तक पहुंचने से रोक रहा था। महिला ने गुस्से में आकर उसका मोबाइल फोन भी फेंक दिया था। किशोर महिला से इसी बात की रंजिश रखने लगा।

किशोर ने अपना गुनाह कबूला

25 मार्च की दोपहर महिला अपने खेतों में सो रही थी। तभी कथित रंजिश में 13 वर्षीय किशोर ने उस पर पत्थर से हमला किया और मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और भारतीय सेना ने सामरिक तैयारी को बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण किया शुरू

सिंगरौली| केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) मुख्यालय ने घोषणा की है कि उसने देश भर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अपनी सामरिक...

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और भारतीय सेना ने सामरिक तैयारी को बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण किया शुरू

सिंगरौली| केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) मुख्यालय ने घोषणा की है कि उसने देश भर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अपनी सामरिक...

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

Recent Comments