Monday, July 28, 2025
Home The Taksal News World Autism Awareness Day 2025: बच्चों में कैसे होते हैं ऑटिज्म के...

World Autism Awareness Day 2025: बच्चों में कैसे होते हैं ऑटिज्म के लक्षण और क्या मुमकिन है इसका इलाज

2.7kViews
1057 Shares
नई दिल्ली
ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) एक न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति है, जो बच्चे की बातचीत करने की क्षमता, सामाजिक व्यवहार और रोज की एक्टिविटीज को प्रभावित करती है। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 2 अप्रैल को वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे (World Autism Awareness Day 2025) मनाया जाता है।
आइए इस मौके पर डॉ. कपिल अग्रवाल (मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम के न्यूरोलॉजी के क्लीनिकल डायरेक्टर) से  जानते हैं कि बच्चों में ऑटिज्म के लक्षण (Autism Symptoms) कैसे दिखते हैं और क्या इसका कोई इलाज (Autism Treatment) है।

ऑटिज्म के लक्षण

ऑटिज्म एक कॉम्प्लेक्स कंडिशन है, जिसके लक्षण हर बच्चे में अलग-अलग हो सकते हैं।

सोशल कॉन्टेक्ट में कमी

  • बच्चा आंख से आंख नहीं मिलाता।
  • अपना नाम पुकारने पर रिएक्शन नहीं देता।
  • दूसरों के चेहरे के हाव-भाव या भावनाओं को समझने में परेशानी होती है।
  • दूसरे बच्चों के साथ खेलने या घुलने-मिलने में दिलचस्पी नहीं दिखाता।

बातचीत से जुड़ी परेशानियां

  • बोलने में देरी हो सकती है या बिल्कुल नहीं बोलता।
  • बातचीत में दोहराव वाले शब्दों का इस्तेमाल करता है।
  • इशारों या चेहरे के भावों से अपनी जरूरतें जाहिर नहीं कर पाता।

एक ही आदत और व्यवहार दोहराना

  • हाथ फड़फड़ाना, घूमना या एक ही चीज को बार-बार करना।
  • रुटीन में बदलाव से चिढ़ जाना या परेशान होना।
  • किसी खास खिलौने या वस्तु  से ज्यादा लगाव।

सेंसरी सेंसिटिविटी

  • कुछ आवाजों, रोशनी या छूने के प्रति ज्यादा सेंसिटिविटी।
  • खाने-पीने की आदतों में बहुत ज्यादा नखरे (केवल कुछ खास चीजें ही खाना)।

क्या ऑटिज्म का इलाज है?

ऑटिज्म एक आजीवन रहने वाली कंडिशन है, जिसका कोई इलाज नहीं है। हालांकि, शुरुआती हस्तक्षेप (Early Intervention) और अलग-अलग थेरेपीज से ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों की जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है।

व्यवहारिक थेरेपी (Behavioral Therapy)

  • एप्लाइड बिहेवियर एनालिसिस (ABA): इस थेरेपी में बच्चे को सोशल स्किल्स, भाषा और व्यवहार संबंधी सुधार सिखाए जाते हैं।
  • स्पीच थेरेपी: बोलने और बात करने की क्षमता को विकसित करने में मदद करती है।

ऑक्यूपेशनल थेरेपी (Occupational Therapy)

खास शिक्षा (Special Education)

कुछ स्कूल ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के लिए खास करिक्युलम तय करते हैं, जो उनकी जरूरतों के अनुसार शिक्षा देते हैं।

दवाएं (Medications)

ऑटिज्म को ठीक करने वाली कोई दवा नहीं है, लेकिन कुछ दवाएं (जैसे हाइपरएक्टिविटी, चिंता या नींद की समस्या के लिए) लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती हैं। 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और भारतीय सेना ने सामरिक तैयारी को बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण किया शुरू

सिंगरौली| केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) मुख्यालय ने घोषणा की है कि उसने देश भर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अपनी सामरिक...

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और भारतीय सेना ने सामरिक तैयारी को बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण किया शुरू

सिंगरौली| केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) मुख्यालय ने घोषणा की है कि उसने देश भर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अपनी सामरिक...

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

Recent Comments