Monday, July 28, 2025
Home The Taksal News यूपी में फलस्तीन का झंडा लहराने पर 70 के खिलाफ मुकदमा, 30...

यूपी में फलस्तीन का झंडा लहराने पर 70 के खिलाफ मुकदमा, 30 की हुई पहचान; 5 आरोपित गिरफ्तार

2.9kViews
1669 Shares
सहारनपुर
ईद की नमाज के बाद अंबाला रोड स्थित ईदगाह से लौटते समय फलस्तीन का झंडा लहराने और फलस्तीन के समर्थन में नारेबाजी करने वाले मुस्लिम समुदाय के युवकों की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रसारित वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब 30 आरोपितों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे से 9:45 बजे के बीच ईदगाह से लौट रहे मुस्लिम समाज के लोगों ने बिना अनुमति अंबाला रोड पर जुलूस निकाला था। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने फलस्तीन का झंडा लहराते हुए उत्तेजक नारेबाजी भी की थी। इतना ही नहीं घंटाघर पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाने का भी प्रयास किया गया था।
पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया था। मामले का वीडियो प्रसारित होने पर नगर कोतवाली में 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी के जरिए आरोपितों की जा रही पहचान

कोतवाली प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि अंबाला रोड के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के जरिये आरोपितों की पहचान की जा रही है। जुलूस में शामिल वाहनों से भी आरोपितों को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपितों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

कैलाशपुर में फलस्तीन के झंडे के साथ खिंचाए, जांच शुरू

गागलहेड़ी : क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में सोमवार को ईद की नमाज के बाद कुछ युवकों ने ईदगाह में ही फलस्तीन के झंडे के साथ फोटो खिंचवाई। इतना ही नहीं कुछ युवकों ने अपनी फेसबुक आइडी पर भी उक्त फोटो अपलोड कर दी। फलस्तीनी झंडे के साथ फोटो प्रसारित होने की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments