Monday, July 28, 2025
Home The Taksal News Kundali Bhagya की 'प्रीता' ने 4 महीने बाद पहली बार दिखाया ट्विन्स...

Kundali Bhagya की ‘प्रीता’ ने 4 महीने बाद पहली बार दिखाया ट्विन्स का चेहरा, बच्चों के रखे ये यूनिक नाम

2.1kViews
1283 Shares
नई दिल्ली
श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya) छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेसेज में से एक हैं। जुड़वा बच्चों की डिलीवरी को लेकर वह लंबे समय से एक्टिंग से ब्रेक पर मौजूद हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) धारावाहिक फेम अभिनेत्री श्रद्धा काफी एक्टिव रहती हैं। इसके माध्यम से अब उन्होंने अपने पहली बार अपने ट्विन्स का चेहरा दिखाया है।
सिर्फ इतना ही नहीं श्रद्धा आर्य ने दोनों बच्चों (Shraddha Arya Kids) के नाम का भी खुलासा किया है। इंटरनेट पर उनकी फैमिली फोटो अब चर्चा का विषय बन गई हैं। आइए एक नजर श्रद्धा की इस लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं।

श्रद्धा की लेटेस्ट पोस्ट काफी शानदार

मौजूदा समय में सोशल मीडिया गिबली इमेज (Ghibli Image) आर्ट का ट्रेंड काफी चल रहा है। हर कोई अपनी-अपनी तस्वीरों को इसी ट्रेंड के जरिए पोस्ट कर रहा है। श्रद्धा आर्य ने भी अपने ट्विन्स के पहली झलक दिखाने के लिए गिबली आर्ट्स का सहारा लिया है।  1 अप्रैल को श्रद्धा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गिबली आर्ट्स से बनीं लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

जिनमें उनके दोनों जुड़वा बच्चों की झलक देखने को मिल रही है। एक फोटो में उनका पूरा परिवार एक साथ दिखाई दे रहा है, जिसमें श्रद्धा के साथ उनके पति राहुल नागल और दोनों ट्विन्स समंदर किनारे चिल करते नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने अपने जुड़वा बच्चों के नाम का खुलासा किया है। जिसमें बेटे का नाम शौर्य और बेटी का नाम सिया रखा है। सोशल मीडिया पर अब श्रद्धा आर्य की ये गिबली फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

आलम ये है कि फैंस कुडंली भाग्य की प्रीता की इन दिल को छू जाने वाली फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो गिबली तस्वीरों के जरिए आप श्रद्धा के टिन्स की क्यूटनेस का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

4 महीने पहले मां बनीं टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा

टीवी जगत में बतौर एक्ट्रेस शोहरत हासिल करने वालीं श्रद्धा आर्य ने 2021 में राहुल नागल संग शादी रचाई और विवाह के 3 साल बाद 2024 दिसंबर में उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। ट्विन्स की डिलीवरी के बाद से श्रद्धा ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही वह छोटे पर्दे पर वापसी करती दिखेंगी।

 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments