Monday, July 28, 2025
Home The Taksal News 'हम लोग बांग्लादेश को तोड़कर...', मोहम्मद यूनुस के 'चिकन नेक' वाले ...

‘हम लोग बांग्लादेश को तोड़कर…’, मोहम्मद यूनुस के ‘चिकन नेक’ वाले बयान पर भड़के पूर्वोत्तर के नेता

2.7kViews
1389 Shares
नई दिल्ली
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस(Muhammad Yunus) ने पूर्वोत्तर भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल,  उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चीनी अर्थव्यवस्था के विस्तार की वकालत की। उन्होंने न सिर्फ पूर्वोत्तर राज्यों को एक लैंडलॉक्ड बताया बल्कि उन्होंने कहा कि इस रीजन में मौजूद समुद्र का बांग्लादेश एकमात्र गार्डियन है।
भारतीय नेताओं ने मोहम्मद यूनुसके इस बयान की कड़ी निंदा की है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मोहम्मद यूनुस के इस बयान को उकसावे वाला और अस्वीकार्य बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि पूर्वोत्तर को मुख्य भूमि भारत से जोड़ने के लिए मजबूत रेलवे और सड़क नेटवर्क विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि चिकन नेक कॉरिडोर के नीचे और आसपास मजबूत रेल और सड़क नेटवर्क विकसित किया जाए।

टिपरा मोथा पार्टी के नेता ने की बांग्लादेश तोड़ने की वकालत

वहीं, टिपरा मोथा पार्टी के मुखिया प्रद्योत माणिक्य ने बांग्लादेश पर तंज कसते हुए कहा, इंजीनियरिंग चुनौतियों पर अरबों रुपये खर्च करने के बजाय हमें बांग्लादेश को तोड़कर अपनी समुद्री पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए।  चटगांव हिल ट्रैक्ट्स में जो जनजातीय समुदाय बसे हैं, वे 1947 से ही भारत के साथ रहना चाहते थे। लाखों त्रिपुरी, गारो, खासी और चकमा लोग आज भी बांग्लादेश में बुरी स्थिति में रह रहे हैं। हमें अपने राष्ट्रीय हित और उनके कल्याण के लिए इस मुद्दे का उपयोग करना चाहिए।

सरकार मणिपुर की सुध नहीं ले रही: कांग्रेस

मोहम्मद यूनुस के बयान पर कांग्रेस ने भी चिंता जाहिर की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा,”बांग्लादेश भारत की घेराबंदी करने के लिए चीन को अपने यहां दावत दे रहा है। बांग्लादेश सरकार का ये रवैया हमारे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बहुत खतरनाक है। सरकार मणिपुर की सुध नहीं ले रही और अरुणाचल में चीन पहले से ही गांव बसा कर बैठा। हमारी विदेश नीति इतनी दयनीय स्थिति में है कि जिस देश के निर्माण में भारत की मुख्य भूमिका थी, वो भी आज हमारे  खिलाफ गोलबंदी में जुटा है।

क्या है चिकन नेक?

बताते चलें कि चिकन नेक को सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी कहा जाता है। यह लगभग 20-22 किलोमीटर चौड़ा और 60 किलोमीटर लंबा क्षेत्र है। 22 किलोमीटर का यह रास्ता भारत के मैन लैंड को पूर्वोत्तर राज्यों (सेवन सिस्टर्स) से जोड़ता है। यह मुर्गी की गर्दन की तरह पतला है। 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments