Monday, July 28, 2025
Home The Taksal News आखिरकार गर्मी से मिलेगी राहत! मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान और...

आखिरकार गर्मी से मिलेगी राहत! मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; लेकिन अप्रैल के लिए आई ये चेतावनी

2.3kViews
1655 Shares
नई दिल्ली
अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जा रहा है। अभी आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। लेकिन बीते 24 घंटों में देश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को फौरी तौर पर राहत दे दी।
अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके अलावा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं ने मौसम की तपिश को कम किया। अभी आने वाले दिनों में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां आएगा आंधी-तूफान

मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अगले 4-5 दिनों में गरज के साथ बिजली चमकने, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा गुजरात, केरल, तमिलनाडु में आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है।

2 अप्रैल को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत देश के आधे हिस्सों में आंधी-तूफान से मौसम में राहत मिल सकती है। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं 3 और 4 अप्रैल को केरल, कर्नाटक मे भारी बारिश होगी।

तापमान में भी होगा उतार-चढ़ाव

  • मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी भारत मे 2 अप्रैल तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 2 अप्रैल तक 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। महाराष्ट्र में भी तापमान में कमी आएगी।
  • सौराष्ट्र और कच्छ में 1 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की संभावना जताई गई है। मराठवाड़ा के इलाके में एक चक्रवात संचालन सक्रिय है। अन्य चक्रवात संचालन बंगाल की खाड़ी में भी बना हुआ है। वहीं असम पर भी चक्रवात संचालन सक्रिय है।

अप्रैल का महीना निकालेगा पसीना

अप्रैल में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। हालांकि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य अधिकतम तापमान रहेगा।

अप्रैल महीने में पूरे देश में औसतन बारिश सामान्य रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत, प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पूर्व भारत के कई हिस्सों और पश्चिम मध्य भारत के कई हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। 

RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments