Monday, June 23, 2025
Home The Taksal News नमाज के बाद फलस्तीन में शांति के लिए प्रदर्शन, केंद्र सरकार से...

नमाज के बाद फलस्तीन में शांति के लिए प्रदर्शन, केंद्र सरकार से अपील- इजराइल से बात कर युद्ध विराम करवाएं

2.3kViews
1327 Shares
मेरठ
शाही ईदगाह में नमाज के पहले फलस्तीन में शांति की अपील करते हुए संकेतिक प्रदर्शन मुस्लिम समुदाय ने किया।
कुछ बच्चे फलस्तीन का झंड़े का पोस्टर लेकर आए। जिसमें वहां शांति की अपील की गई थी। कुछ लोगों ने दिल के निशान पर फलस्तीन के झंडे का रूप दिया था। जिस पर लिखा था नदी से लेकर सागर तक फलस्तीन आजाद होना चाहिए।
यह लोग शांति पूर्वक इन पोस्टरों को ईदगाह के बाहर और अंदर आते जाते लोगों को दिखा रहे थे। उन्होंने शाही ईदगाह के बाहर फलस्तीन का झंडा दिखाकर समर्थन में केन्द्र सरकार से मांग की इजराइल से बात कर के युद्ध पर विराम लगाए।
यासिर नाम के युवक ने कहा कि सभी को आजादी से जीने का हक है। भारत सरकार इजरायल से बात कर वहां पर हमलों पर अंकुश लगाए। भारत की परंपरा वसुधैव कुटुंबकम की रही है इसलिए वहां पर महिलाये और बच्चे जो इजरायल की क्रूर हमलो का शिकार हो रहे हैं उन्हें बचाया जाना चाहिए।
यासिर ने अमेरिका पर दोहरा बर्ताव करने की बात कही कहा एक तरफ वह यूक्रेन को लेकर मध्यस्थता कर रहा है लेकिन फलस्तीन को लेकर चुप्पी साधे हुए है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंंह का कहना है कि अभी उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है।

शांति और सौहार्द के वातावरण में अदा हुई ईद की नमाज

शाही ईदगाह में ईद की नमाज शांति और सौहार्द के वातावरण में अदा हुई। देवबंद से आए मौलाना वसीफ ने नमाज अदा कराई। खुतबा पढ़ते हुए कहा कि यह दिन इनाम का है। रमजान के एक माह जो हम इबादत करते है अल्लाह के फरिश्ते उसके बदले में इनाम देते है।

इसके पहले तकरीर करते हुए शहर काजी डॉ. सालैकीन ने तालीम पर जोर दिया। कहा वह अपने वालिद जैनुस साजिद्दीन की तरह कौम के हित में कार्य करेंगे। कारी शफीकुर्रहमान रहमान ने कहा रमजान में हम बुराइयों से दूर रहे हैं साल के 11 महीने भी हमें इस पर अमल करना चाहिए।

ईदगाह जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की हुई थी। नमाज शुरू होने के पहले पुलिस ने ईदगाह की ओर आ रहे लोगों को रोक दिया जिस पर लोगों ने विरोध जाहिर किया। ईदगाह कमेटी की ओर से भी ऐलान किया गया कि अभी ईदगाह परिसर में काफी जगह खाली है इसलिए नमाजियों को अंदर आने दे। इसके बाद नमाजी नारे लगाते हुए ईदगाह की ओर बना हुए।

काली पट्टी बांधकर आए कुछ नमाजी

ईदगाह में कुछ नमाजी काली पट्टी बांध कर आये। वक्फ कानून में संशोधन के विरोध में काली पट्टी बाह पर बांध कर आये। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। खैर नगर हौज खास, बालेमिया और लिसाड़ी रोड ईदगाह पर भी नमाज शांति और सौहार्द के वातावरण में अदा हुई।

 

RELATED ARTICLES

गुजरात में बीजेपी को मिली बढ़त, लुधियाना वेस्ट में AAP आगे; पढ़ें उपचुनाव पर ताजा अपडेट

नई दिल्ली। देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों (Bypolls Results 2025) पर गुरुवार को मतदान हुए थे। इन सभी सीटों के नतीजे आज...

Oil Prices in India: अगर ईरान बंद कर देता है ‘Strait of Hormuz’ तो भारत के पास क्या है Plan B, पेट्रोलियम मंत्री ने...

 नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार तेल और गैस की आपूर्ति...

Bulldozer Action: छुट्टी वाले दिन भी जमकर गरजा बुलडोजर, चंद घंटों में गिराए फार्म हाउस; मचा हड़कंप

फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गुजरात में बीजेपी को मिली बढ़त, लुधियाना वेस्ट में AAP आगे; पढ़ें उपचुनाव पर ताजा अपडेट

नई दिल्ली। देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों (Bypolls Results 2025) पर गुरुवार को मतदान हुए थे। इन सभी सीटों के नतीजे आज...

Oil Prices in India: अगर ईरान बंद कर देता है ‘Strait of Hormuz’ तो भारत के पास क्या है Plan B, पेट्रोलियम मंत्री ने...

 नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार तेल और गैस की आपूर्ति...

Bulldozer Action: छुट्टी वाले दिन भी जमकर गरजा बुलडोजर, चंद घंटों में गिराए फार्म हाउस; मचा हड़कंप

फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी...

Delhi Murder: ढाबे पर हत्या करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, खौफनाक तरीके से दिया था वारदात को अंजाम

 नई दिल्ली। गैंगवार में सोनीपत के मुरथल में वीर ढाबा पर दीपक उर्फ भांजा नाम के...

Recent Comments