Sunday, July 27, 2025
Home The Taksal News Stock Market Holiday: क्या आज ईद के दिन बंद रहेगा शेयर बाजार,...

Stock Market Holiday: क्या आज ईद के दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, इस साल कब-कब होगी छुट्टी; चेक करें लिस्ट

1246 Shares
नई दिल्ली
31 मार्च, सोमवार के दिन पूरे भारत में ईद-उल फित्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन कई सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों की छुट्टी रहेगी। वहीं कुछ ऑफिस में काम जारी रहेगा। इसके अलावा आज देश के तमाम निजी और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
अब सवाल ये है कि क्या आज के दिन शेयर बाजार (Stock Market closed or not) में भी कारोबार बंद रहेगा? इससे पहले शेयर बाजार में 28 मार्च, शुक्रवार के दिन ट्रेडिंग हुई थी। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) अच्छी खासी बढ़ोतरी के साथ बंद हुए थे।

क्या आज के दिन शेयर बाजार रहेगा बंद?

पहले कई लोगों को कन्फ्यूजन थी कि ईद-उल फित्र 31 मार्च को मनाया जाएगा या 1 अप्रैल को। लेकिन 30 मार्च, रविवार के दिन चांद का दीदार देखते हुए ये तय हुआ कि 31 मार्च के दिन ही ईद-उल-फित्र मनाया जाएगा। ईद के इस खास मौके पर आज के दिन बैंकों और कई दफ्तरों की छुट्टी रहने वाली है।

आज के दिन शेयर बाजार का इक्विटी मार्केट भी बंद रहने वाला है। वहीं करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट भी क्लोज रहेगा। कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट की बात करें तो ये सुबह क्लोज होगा। हालांकि शाम 5 बजे ये फिर से खुल जाएगा और रात 11:30 या 11:55 तक खुला रह सकता है।
जिसका मतलब हुआ कि आप आज के दिन शेयर बाजार के बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में कारोबार नहीं कर पाएंगे।

इस साल कब-कब होगी छुट्टी?

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इस साल 2025 में शेयर बाजार 14 अलग-अलग त्योहारों या उत्सवों के मौके पर क्लोज रहने वाले हैं। इसके साथ ही हर हफ्ते शेयर बाजार शनिवार और रविवार को क्लोज रहते हैं। इससे पहले स्टॉक मार्केट महाशिवरात्रि और होली के अवसर पर क्लोज रहे थे।

  • 10 अप्रैल के दिन महावीर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं।
  • 14 अप्रैल डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर भी स्टॉक मार्केट में कोई भी कारोबार नहीं होगा।
  • 18 अप्रैल गुड फ्राइडे के दिन शेयर बाजार क्लोज रहने वाले हैं।
  • 1 मई के दिन महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन भी शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा।
  • 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा भारत बंद रहने वाला है।
  • 27 अगस्त गणेश चतुर्थी के मौके पर भी शेयर बाजार क्लोज रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर गांधी जंयती के मौके पर, 21 और 22 अक्टूबर दिवाली और बलिप्रतिपदा के दिन भी शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
  • 5 नवंबर प्रकाश पर्व और 25 दिसम्बर क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार क्लोज रहेगा।
RELATED ARTICLES

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Singrauli News: ‘फिट इंडिया इनीशिएटिव’ के तहत CISF अमलोरी परियोजना द्वारा सफल साइकिलिंग अभियान

सिंगरौली| मध्य प्रदेश की ऊर्जा नगरी सिंगरौली में स्थित अमलोरी परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट अमलोरी परियोजना सिंगरौली के अधिकारियों और...

‘हैलो सर, 24 घंटे के भीतर…’, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी; पुलिस में शिकायत दर्ज

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सीधे उन्हें नहीं, बल्कि उनके एक करीबी कार्यकर्ता...

अमरनाथ यात्रा: जय बाबा बर्फानी! जम्मू से कड़ी सुरक्षा में 24वां जत्था रवाना, 2300 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से...

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार के घर शादी के 3 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी रुचिरा ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं। जी...

Recent Comments