2.0kViews
1047
Shares
मुरादाबाद
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस पहुंचने के बाद जैन मेटल फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंच गई हैं। सर्किट हाउस से कार से रवाना हुई हैं। साथ में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल उत्पादों का उत्पादन आदि देखेंगी। राज्यपाल हस्तशिल्प कारीगरों के हुनर को देखने के लिए आई हैं। वह डेकोरेटेड आइटम देखेंगी।
राज्यपाल को शहर की चार फैक्ट्रियों में जाना है। वह चार घंटे 50 मिनट शहर में रहेंगी। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
सुरक्षा में छह सीओ और सभी थानों की पुलिस लगाई गई है। जिन रास्तों से राज्यपाल को गुजरना है, वहां की साफ-सफाई के लिए सुबह से ही नगर निगम की टीमें लगी हैं।
एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि राज्यपाल समय से मुरादाबाद पहुंच गई हैं। अभी पहली फैक्ट्री का निरीक्षण कर रही हैं। इसके अलावा चार अन्य फैक्ट्रियों में भी जाना है।
मुरादाबाद दाल भी खाएंगी राज्यपाल
राज्यपाल के खाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। लंच में पनीर, राजस्थानी, गुजराती, मारवाड़ी भोज, उड़द की दाल, गट्टे की सब्जी भी रहेगी। बाबूराम की जलेबी की भी व्यवस्था की गई है।