तमंचा लेकर घर में घुस आए आरोपित
आरोप है कि गांव के युवक सागर ने पिता बुद्धू सिंह के साथ गाली-गलौज की। आपत्ति करने पर उनके साथ झगड़ा किया। थोड़ी देर बाद सागर ने अपने भाई अक्षय व वंश के साथ मिलकर तमंचे से घर में घुसकर गोली चलाई। पहली गोली उसके बराबर से होकर गुजरी। दूसरी गोली भाई अमित के सीने में मारी गई। अस्पताल ले जाते समय अमित की रास्ते में मौत हो गई।
उन्होंने एक युवक से तमंचा छीनकर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित तमंचे लहराते और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कुलवीर ने आरोपित सागर, अक्षय व वंश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
सिपाही के पद पर तैनात है सोहनवीर
पत्नी पर भी किया लोके ही रॉड से हमला
इससे पहले मनीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसान रामफल के मकान में शाम 6.45 बजे घुसकर उनकी पत्नी बीरमती पर लोहे की राड से वार किया था। बचाव में आए रामफल पर भी हमला किया था। वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे सोनू ने आरोपित मनीष व उसके साथियों के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। बीरमती की शनिवार शाम दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव बना है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जांच कर स्थिति का जायजा लिया।