2.1kViews
1067
Shares
बस्ती
लालगंज थाना क्षेत्र के सिल्लों गांव के एक 16 वर्षीय युवक का शुक्रवार शाम कपड़े के सहारे पेड़ से लटकता शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया।
सिल्लों गांव का श्रीनाथ अपनी मां व दो भाई के साथ गांव पर रहता था। पिता रामदरश व सबसे बड़ा भाई विश्वनाथ बाहर नौकरी करते हैं। मृतक श्रीनाथ गांव के बच्चों के साथ देर शाम होली खेला। इसके बाद साथ के बच्चे घर चले गए। वह भी अपने घर पहुंचा।इसके बाद घर से फिर कब निकल गया किसी को पता ही नहीं चला।
गांव के पश्चिम ताल के किनारे कुछ बच्चे बकरी चराने गए थे। करीब छह बजे शाम वह घर लौट रहे थे, तो देखा कि आम के पेड़ की डाल से कोई लटक कर छटपटा रहा है। वह डर गए और गांव में आकर इस बात की जानकारी दी। लोग दौड़कर देखने पहुंचे तो श्रीनाथ का शव आम की डाल में बधे कपड़े के फंदे से लटका रहा था।
लोगों ने स्वजन व रखौना चौकी इंचार्ज संतोष पांडेय को घटना की जानकारी दी। मौके पर रखौना चौकी इंचार्ज टीम के साथ पहुंचे। लालगंज थानाध्यक्ष कुछ देर तक फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार किया। इसके बाद फंदे को काट कर शव को नीचे उतरवा।
मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में ले लिया।ग्रामीण में चर्चा है कि उसका किसी से कोई विवाद भी नही था अचानक ऐसा कदम क्यों उठा लिया, जिसकी वजह से उसने यह कार्य कर डाला। मृतक श्रीनाथ चार भाई में तीसरे नंबर पर था ।बड़ा भाई विश्वनाथ बाहर नौकरी करता है ।शिवनाथ और भोलेनाथ उसके साथ रहते थे।
लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौंड़ ने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। अन्य विंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।
तमंचा लहराने वाला पुलिस की पकड़ से दूर
बस्ती थाना क्षेत्र के सकरावल गांव में बहुभोज में आर्केस्ट्रा पार्टी के दौरान तमंचा लहराना वाला अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना क्षेत्र के सकरावल गांव में बीते 8 मार्च की रात शंभू यादव के घर प्रीतिभोज का कार्यक्रम आयोजित हुआ था मेहमानों के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन था पार्टी पूरे अपने सबाब पर थी तभी एक युवक तमंचे लहराते हुए डांस करना लगा।