लोग मुझे आतंकी कह रहे हैं- आजमी
अबू आजमी को अधिकारी के समक्ष पेश होने का आदेश
भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था
कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल के दौरान भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक थीं। उस समय भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। अपने इस बयान के बाद आजमी चौतरफा घिर गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में उनके इस बयान की निंदा की गई थी। राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा चलाने तक की मांग कर दी थी।
औरंगजेब की कब्र को नष्ट किया जाए : म्हस्के
शिवसेना के सांसद ने लोकसभा में बुधवार को मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को नष्ट किए जाने की मांग की। सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए शिवसेना के नरेश म्हस्के ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारकों, कब्रों में से 25 प्रतिशत मुगल और ब्रिटिश अधिकारियों की हैं। इन्होंने देश की संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ काम किया। म्हस्के ने कहा कि औरंगजेब ने हिंदू मंदिरों को नष्ट कर लूटा।