2.5kViews
1424
Shares
Holi 2025 Celebration Ideas यहां घर से दूर रहने वाले लोगों के लिए होली मनाने के लिए मजेदार तरीके बताए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होगा और त्योहार की उत्साह भी बरकरार रहेगा।
वर्चुअल होली का आनंद लें
अगर आप घर और परिवार से दूर हैं तो वीडियो काॅल के जरिए होली का मजा ले सकते हैं।
- फैमिली और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर गुझिया खाते हुए बातें करें।
- ऑनलाइन अंताक्षरी और गेम्स खेलें ताकि त्योहार का मजा बना रहे।
- होली पर वर्चुअल फोटोशूट करें और सोशल मीडिया पर शेयर करें।
नए दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करें
अगर आप हॉस्टल, दफ्तर, या किसी दूसरे शहर में रह रहे हैं, तो अपने नए दोस्तों या पड़ोसियों के साथ होली खेलें।
- अपार्टमेंट या सोसाइटी की होली पार्टी में शामिल हों।
- अगर आसपास होली का कोई इवेंट हो रहा है तो वहां जाएं।
- दफ्तर में साथियों के साथ हल्का रंग और मिठाइयों के साथ होली का जश्न मनाएं।
घर के स्वाद को मिस मत करें
होली का असली मजा गुझिया, ठंडाई, दही भल्ले और पकवानों में होता है। अगर आप घर से दूर हैं, तो खुद ही ट्राय करें!
- गुझिया और ठंडाई घर पर बनाएं।
- अगर कुकिंग नहीं आती तो पास के रेस्टोरेंट से मिठाइयां ऑर्डर करें।
- दोस्तों के साथ मिलकर होली स्पेशल डिनर प्लान करें।
सेल्फ केयर करेंअगर आप अकेले हैं और भीड़भाड़ पसंद नहीं करते, तो खुद के लिए एक खास दिन प्लान करें।
- इस होली घर पर ही बागबान, या शोले जैसी फिल्में देखें। होली के गाने बजाकर अपना मूड हल्का करें।
- रंगों से बचना है तो घर पर ही ठंडाई पीकर आराम करें और किताब पढ़ें।
- होली के दिन खुद को कोई गिफ्ट दें। कोई नई ड्रेस, मिठाइयां आदि खुदको तोहफे में दे सकते हैं।