Monday, June 23, 2025
Home The Taksal News HP Congress: कहां से होगा कांग्रेस का हिमाचल अध्यक्ष, इस पर तय...

HP Congress: कहां से होगा कांग्रेस का हिमाचल अध्यक्ष, इस पर तय होगा 11वां मंत्री, जानिए नए समीकरण

2.9kViews
1387 Shares

नए वित्त वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो नए मंत्री के समीकरण कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष का स्थान ही तय करेगा।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जहां से होगा, उस संसदीय क्षेत्र को मंत्री नहीं मिलेगा। नए वित्त वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो नए मंत्री के समीकरण कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष का स्थान ही तय करेगा। शिमला और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मंत्री मिलने की कोई संभावना पहले से ही नहीं दिख रही है। शिमला से पांच मंत्री हैं तो हमीरपुर से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में नया कैबिनेट मंत्री तय करने के लिए कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र पर ही विचार हो रहा है। अगर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इन दो क्षेत्रों में से जिससे बना, वहां से मंत्री बनाने का संभावना कम हो जाएगी।

शिमला संसदीय क्षेत्र से संख्या घटाने की हो रहीं बातें
शिमला संसदीय क्षेत्र से पांच मंत्री होने पर यहां संख्या घटाने की बातें हो रही हैं। अगर शिमला के बजाय कांगड़ा को कांग्रेस अध्यक्ष मिलता है तो मंडी की मंत्री पद पर दावेदारी और मजबूत होगी। मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। अगर मंडी को अध्यक्ष पद जाता है तो उस स्थिति में कांगड़ा की मंत्री पद पर दावेदारी और मजबूत होगी। कांगड़ा से संजय रतन भी मंत्री पद की दावेदारी में माने जाते हैं। चंबा को भी मंत्री मिल सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू कुछ समय पहले मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दे चुके हैं। हालांकि, कब मंत्रिमंडल में इस एक पद को भरा जाएगा इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।

प्रतिभा सिंह का अप्रैल में होगा कार्यकाल पूरा
प्रतिभा सिंह का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने जा रहा है। वह अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी कि नहीं। इस पर अभी तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल कह चुकी हैं कि इस पर हाईकमान को निर्णय लेना है। पार्टी का एक गुट उन्हें अध्यक्ष बनाए रखने का पुरजोर पक्ष ले रहा है, मगर कांग्रेस का दूसरा खेमा हाईकमान को एक परिवार एक पद की दलील दे चुका है। आलाकमान किस गुट की सुनता है, यह अप्रैल या इसके बाद मालूम होगा। ऐसे में अगर प्रतिभा सिंह अध्यक्ष बनी रहती हैं तो उस स्थिति में कांगड़ा और मंडी दोनों ही संसदीय क्षेत्रों की मंत्री पद पर प्रबल दावेदारी बनी रहेगी।
RELATED ARTICLES

Sardaar Ji Trailer OUT: दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ में पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर, हॉरर-कॉमेडी मूवी का ट्रेलर हुआ जारी

नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 काफी समय से बज में बनी हुई...

क्यों Aamir Khan से फिल्म नहीं मांगते ‘तारे जमीन पर’ के ‘ईशान’, बोले- वह मेरे भाई नहीं हैं…

नई दिल्ली। दर्शील सफारी (Darsheel Safary) 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे जमीन पर में डिस्लेक्सिया...

‘यह देखकर निराशा हुई…’, सोनिया गांधी के रुख पर इजरायली राजदूत का बड़ा बयान; कहा- ईरानी आक्रमण की अनदेखी अस्वीकार्य

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के ईरान का समर्थन करने पर भारत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Sardaar Ji Trailer OUT: दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ में पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर, हॉरर-कॉमेडी मूवी का ट्रेलर हुआ जारी

नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 काफी समय से बज में बनी हुई...

क्यों Aamir Khan से फिल्म नहीं मांगते ‘तारे जमीन पर’ के ‘ईशान’, बोले- वह मेरे भाई नहीं हैं…

नई दिल्ली। दर्शील सफारी (Darsheel Safary) 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे जमीन पर में डिस्लेक्सिया...

‘यह देखकर निराशा हुई…’, सोनिया गांधी के रुख पर इजरायली राजदूत का बड़ा बयान; कहा- ईरानी आक्रमण की अनदेखी अस्वीकार्य

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के ईरान का समर्थन करने पर भारत...

10 दिन पहले पंजाब पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना; जानें दिल्ली में कब से होगी वर्षा

नई दिल्ली। कई राज्यों को भिगोते हुए मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर उत्तराखंड व हिमाचल...

Recent Comments