Saturday, June 21, 2025
Home क्राइम गांव के दबंग ने पुराने विवाद में महिला से की दुष्कर्म की...

गांव के दबंग ने पुराने विवाद में महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर बेरहमी से पीटा; गिरफ्तार

शेखपुरा में गांव के दबंग ने एक महिला को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसके मंशा पूरी नहीं हो पाई तो उसने महिला को बुरी तरह से पीट दिया, जिससे महिला घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में महिला के साथ बदमाश ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जहां असफल रहने पर उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला का इलाज जारी है। इस मामले में सूचना के पश्चात 112 डायल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मुफ्त में पटवन को लेकर पूर्व से था विवाद
इस बाबत महिला के पति ने बताया कि गांव के दबंग गंगा महतो का बेटा राजेश उर्फ भीम महतो मुफ्त में अपने खेत में पटवन के लिए कहता था। एक दो बार तो पटवन कर दिया, लेकिन बार-बार मुफ्त में पटवन करने को कहता था। उन्होंने यह कहकर पटवन करना बंद दिया कि उसकी बिजली खर्च होता है, जिसको लेकर अक्सर वह गाली-गलौज और अंजाम भुगतने की धमकी देता था।

इसी सिलसिले में गुरुवार की देर शाम उसकी पत्नी अकेली अपने खेत से बांस काटने गई हुई थी। जहां पूर्व से घात लगाए नशे में धुत आरोपी भीम महतो ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसकी पत्नी शोर मचाने लगी तो आरोपी भीम महतो उसकी बेरहमी से पिटाई कर भाग गया। शोर सुनकर जब स्थानीय लोग पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में मिली। सूचना मिलने के बाद हम लोग पहुंचे और सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
112 डायल के पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर आरोपी गंगा महतो के बेटे राजेश उर्फ भीम महतो को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

Recent Comments