Thursday, June 19, 2025
Home The Taksal News शराब के नशे में दूल्हे ने दोस्त को पहनाई वरमाला...दुल्हन ने लौटाई...

शराब के नशे में दूल्हे ने दोस्त को पहनाई वरमाला…दुल्हन ने लौटाई बरात, बहनों ने दी ये दुहाई; पर मानी न वो

1011 Shares

बरेली में शराब के नशे में दूल्हे ने अपने दोस्त को वरमाला पहना दी। इससे दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन ने शादी से इनकार करते हुए बरात लौटा दी। दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बरेली के क्योलड़िया में शराब के नशे में धुत दूल्हे ने दोस्त के गले में वरमाला डाल दी। इससे नाराज दुल्हन ने बरात लौटा दी। जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गजरया निवासी रविंद्र कुमार से तय किया था।

शनिवार रात बरात आई। वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी। इसी बीच शराब के नशे में धुत दूल्हे ने दोस्त को वरमाला पहना दी। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इन्कार करते हुए बरात लौटा दी।

इस बीच बरातियों व रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके पिता बाबूराम को थाने ले आई।

दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता व तीन दोस्तों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

दोस्तों पर नशे की गोली कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाने का आरोप
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी टूटने के बाद युवक के पिता ने उसके दोस्तों पर नशे की गोली कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। गजरया गांव के थाना बरखेड़ा पीलीभीत निवासी बाबूराम ने बताया कि उनका बेटा रविंद्र कुमार शराब का सेवन नहीं करता।

दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में धोखे से नशे की गोली मिला पिला दी, जिससे उसे नशा हो गया। दूल्हे की बहन और उसके परिजनों ने दुल्हन से मिन्नतें कीं, लेकिन वह नहीं मानी। दूल्हे की बहन ने कहा कि उसकी मां बीमार है। वह चारपाई पर है। उनकी मंशा है कि उनका बेटा दुल्हन को लेकर घर आए।

इसको लेकर दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष के साथ बैठक कर समझौता करने का प्रयास भी किया, जिसमें वे दुल्हन के नाम भूखंड करने को राजी हो गए, तब भी बात नहीं बनी।

एक माह में तय हुआ था रिश्ता दहेज में दिए चार लाख रुपये
दोनों पक्षों को मिलाने वाले विहारीपुर गांव के पूरनलाल ने बताया कि दूल्हे की मां गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इसको लेकर उसकी मंशा थी कि उसके बेटे का जल्द विवाह हो जाए। इसको लेकर दोनों पक्षों के साथ रिश्ता तय करा दिया गया। दुल्हन पक्ष ने तिलक में दो लाख 51 हजार रुपये दिए, बाद में शादी के दिन दो लाख रुपये दहेज में दिए।
RELATED ARTICLES

‘मेरे आवास के बाहर चली गोली, खबरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो? तेजस्वी ने बिहार सरकार पर लगाए आरोप

पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड में गुरुवार की सुबह युवक से लूटपाट करने के बाद अपराधी फायरिंग करते भाग निकले। गनीमत...

भागलपुर से चलने वाली इन ट्रेनों को ‘लाल झंडी’, लिस्ट में वंदे भारत और अमृत भारत भी शामिल

भागलपुर भागलपुर होकर पटना-देवघर वंदे भारत, दिल्ली के लिए एक नई सुपरफास्ट ट्रेन, अमृत भारत एक्सप्रेस तथा लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन...

पूर्वोत्तर रेलवे से भी चलेंगी अमृत भारत ट्रेन, विकास के लिए मिला 19,858 करोड़ का बजट

गोरखपुर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि बीस जून को पीएम नरेन्द्र मोदी पाटिलपुत्र गोरखपुर वंदे भारत (Gorakhpur Vande Bharat)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘मेरे आवास के बाहर चली गोली, खबरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो? तेजस्वी ने बिहार सरकार पर लगाए आरोप

पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड में गुरुवार की सुबह युवक से लूटपाट करने के बाद अपराधी फायरिंग करते भाग निकले। गनीमत...

भागलपुर से चलने वाली इन ट्रेनों को ‘लाल झंडी’, लिस्ट में वंदे भारत और अमृत भारत भी शामिल

भागलपुर भागलपुर होकर पटना-देवघर वंदे भारत, दिल्ली के लिए एक नई सुपरफास्ट ट्रेन, अमृत भारत एक्सप्रेस तथा लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन...

पूर्वोत्तर रेलवे से भी चलेंगी अमृत भारत ट्रेन, विकास के लिए मिला 19,858 करोड़ का बजट

गोरखपुर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि बीस जून को पीएम नरेन्द्र मोदी पाटिलपुत्र गोरखपुर वंदे भारत (Gorakhpur Vande Bharat)...

Power Cut: यूपी के इस शहर में सोए रहे अभियंता, गर्मी में परेशान होती रही जनता; 20 हजार घर अंधेरे में डूबे

गोरखपुर बिजली निगम के अभियंता यदि समय से चेत जाते और अपनी जिम्मेदारी निभाते तो राप्तीनगर क्षेत्र के 20 हजार घर उमस भरी...

Recent Comments