Friday, June 20, 2025
Home The Taksal News मिथुन और तुला राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, पढ़ें...

मिथुन और तुला राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

1365 Shares

आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 फरवरी 2025 का राशिफल…
आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग रहेगा। वहीं आज मन का कारक ग्रह चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे।। आज का दिन दैनिक राशिफल की गणना के मुताबिक कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा कुछ राशि वालों को आज सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपका व्यवसाय भी पहले से बेहतर रहेगा, उसमें आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। आपको कोई सरकारी टेंडर भी मिलने की संभावना है। आप अपने कर्ज को उतारने की भी कोशिश में लगे रहेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। आप अपने पिताजी से यदि कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन पारिवारिक विवादों के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, जिससे आपका मन काम करने में भी कम लगेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को कर सकते हैं, जिससे आपके मन में चल रही टेंशनों से भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। लेकिन आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े और किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य को लेकर किसी योजना में धन लगा सकते हैं। सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रहेगी। वाणी की सौम्यता आपको बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों से अपने काम आसानी से निकलवा सकेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आपका कोई काम बिगड़ते बिगड़ते रह सकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठ सकती हैं। माताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। कोई काम समय से पूरा न होने के कारण बॉस से आपको डांट खानी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मन मे किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को किसी नए स्कूल में दाखिला दिलाने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाएं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी किसी पुराने परिजन से मुलाकात हो सकती हैं। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको खर्चों के साथ-साथ बचत करने पर भी ध्यान देना होगा। कानूनी मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में चिड़चिड़ापन रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे और पारिवारिक मामले आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको बेवजह किसी बात को लेकर टेंशन नहीं लेनी है। संतान को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है। भाई व बहनों से किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी से धन उधार सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो  गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर अधिक भरोसा नहीं करना है।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों में पूरी सक्रियता दिखानी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। बॉस आपके प्रमोशन की बात कर सकते हैं। आपकी कोई अच्छी डील फाइनल होगी। किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

RELATED ARTICLES

निजीकरण के मसौदे पर सलाह देने को बाध्य नहीं आयोग, संघर्ष समिति ने कहा बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि बिजली कंपनियों...

Gorakhpur Link Expressway बनेगा तीव्र विकास का आधार, बड़े निवेशक यहां लगाएंगे औद्योगिक इकाई

गोरखपुर। जनपद का दक्षिणांचल हिस्सा जो विकास से बिल्कुल अछूता रहा। सड़क जैसी मूलभूत आवश्यक चीज...

टुकड़ों में हो रही बारिश, कहीं बरसे तो कहीं तरसाए बादल; पढ़िए IMD ताला अपडेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पूर्वी जिलों में शुरू हुई बरसात का असर लखनऊ में भी दिखने लगा है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निजीकरण के मसौदे पर सलाह देने को बाध्य नहीं आयोग, संघर्ष समिति ने कहा बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि बिजली कंपनियों...

Gorakhpur Link Expressway बनेगा तीव्र विकास का आधार, बड़े निवेशक यहां लगाएंगे औद्योगिक इकाई

गोरखपुर। जनपद का दक्षिणांचल हिस्सा जो विकास से बिल्कुल अछूता रहा। सड़क जैसी मूलभूत आवश्यक चीज...

टुकड़ों में हो रही बारिश, कहीं बरसे तो कहीं तरसाए बादल; पढ़िए IMD ताला अपडेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पूर्वी जिलों में शुरू हुई बरसात का असर लखनऊ में भी दिखने लगा है।...

उप निबंधकों के तबादले में भ्रष्टाचार पर हटाए गए महानिरीक्षक निबंधन, मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र

लखनऊ। स्टांप एवं पंजीयन विभाग में 200 से अधिक उप निबंधक व निबंधक लिपिकों के तबादले में भ्रष्टाचार पर समीर वर्मा को महानिरीक्षक (आईजी) निबंधन...

Recent Comments