पत्नी से झगड़ा सुलझाने के लिए पति ने AI से मांगी मदद, जवाब मिला- ‘तलाक ले लो’

1540 Shares

कभी-कभी एआई से सलाह या किसी सवाल का जवाब पूछना इतना भारी पड़ सक सकता है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। खास कर रिश्तों को लेकर कभी-कभी एआई ऐसी सलाह दे देता है कि मामला बहुत ही असजह हो जाता है।

ताजा मामला है गुजरात के वडोदरा का। शहर के एक शिक्षक अपनी पत्नी के साथ रिश्ते में खुश नहीं थे। इस पर उन्होंने अपनी परेशानी को सुलझाने के लिए एआई की मदद लेने की सोची। हालात तब उलट हो गए जब एआई के जवाब से पत्नी गुस्सा हो गई।

एआई ने दी सलाह

वडोदरा के शिक्षक पिछले दो महीने से पत्नी के साथ विवाद का हल एआई से पूछ रहे थे। एआई ने सलाह के तौर पर तलाक लेना ही बता दिया। एआई की जवाब से संतुष्ट होकर पति ने पत्नी से तलाक मांग लिया। इस हैरत भरी करतूत से परेशान पत्नी ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी।

टीम रह गई हैरान

जब टीम ने घर जा कर मामले को समझा तो हैरान रह गई। टीम ने दोनों को समझाया कि रिश्तों के फैसले मशीन की सलाह पर नहीं आपसी बातचीत से लेनी चाहिए। इससे रिश्ते बेहतर होंगे और आपसी समझ बनी रहती है। एआई कभी कभी ऊटपटांग फैसले दे देता है जिससे जिंदगी परेशान हो जाती है।

क्या होता है एआई

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) को हिंदी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता कहते हैं। AI कंप्यूटर साइंस या तकनीक का एक ऐसा क्षेत्र है, जहां मशीन इंसानों की तरह या कभी कभी इंसानों से बेहतर नतीजे देता है। आजकल एआई से लोग अपनी अपनी जरूरत के हिसाब से सवाल पूछ कर मदद लेते हैं।

अक्सर ये देखने में आता है कि स्टूडेंट अपनी पढ़ाई तो दफ्तर जाने वाले अपने काम के लिए मदद लेते हैं। इसी तरह आजकल हर क्षेत्र में एआई के दखल को साफ देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *