पुलकित आर्य के पिता का दावा, दिखाई अंकिता भंडारी और उसके ब्वॉयफ्रेंड की चैट… बोले- ‘बनाया हत्या का दबाव’

1240 Shares

 अंकिता भंडारी मामले में आजीवन कारावास काट रहे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने प्रेस वार्ता के दौरान अंकिता और उसके ब्वॉयफ्रेंड पुष्प की चैट के हिस्से मीडिया के सामने रखे। इस दौरान दावा किया कि अंकिता की हत्या नहीं हुई।

जनदबाव में इसे हत्या का मामला बनाकर उनके पुत्र और उसके साथियों को गलत फंसाया गया। इस मामले में कोई वीआईपी शामिल नहीं था। अंकिता अपने माता-पिता और ब्वॉयफ्रेंड से प्रताड़ित थी। ब्वॉयफ्रेंड से हुई चैट में यह साफ है। सीबीआई इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और अंकिता को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

विनोद आर्य अपने अधिवक्ता अनुज पुंडीर के साथ प्रेस वार्ता करने पहुंचे थे। दोनों ने कहा कि इस मामले को जनाक्रोश में बदला गया। इसका खामियाजा पुलकित आर्य और उसके साथियों को भुगतना पड़ा। उनका पक्ष सुना नहीं गया। पुलिस की अभिरक्षा में अभियुक्तों पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया।

उनके रिसोर्ट को दो बार जलाकर करीब 50 करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया, इसमें भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अदालत में ट्रायल के दौरान भी दबाव बनाया गया। अब ये मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। फिर से वीआईपी का नाम उछाल कर इस मामले को लटकाया जा रहा है। जबकि अंकिता और उसके ब्वॉयफ्रेंड की चैट से पूरा मामला साफ हो जाएगा। उन्होंने सीबीआई से चैट अपनी जांच में शामिल करने की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *