होटल में नहीं मिला खाना तो मरे कुत्ते का मांस खाने लगा युवक, ओडिशा से आई झकझोर देने वाली तस्वीर

9.7kViews
1679 Shares

 मनुष्य की भूख की पीड़ा कितनी असहनीय हो सकती है, उसका समाज को विचलित करने वाला एक दृश्य संबलपुर जिला के सदर थाना अंतर्गत मानेश्वर चौक के सामने देखने को मिला।

संबलपुर-कटक रोड पर स्थित संबलपुर शहर के बाहरी इलाके मानेश्वर चौक पर शुक्रवार की रात करीब 9.10 से 9.15 बजे के बीच आवाजाही कर रहे लोगों ने सड़क पर जाते समय यह दृश्य देखा।

दृश्य बहुत ही विचलित कर देने वाला था। एक व्यक्ति सड़क के बीच में बैठकर सड़क पर पड़े और गाड़ी की टक्कर से मृत कुत्ते का मांस नोच नोचकर खा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति मानसिक रोगी समझ आ रहा था। यह दृश्य देखकर ऐसा लग रहा है कि असहाय मानसिक रोगियों के पुनर्वास की दिशा में प्रशासन जिस तरह सहायता का हाथ बढ़ाने की बात कह रहा है, यह उसकी विफलता को उजागर कर रहा है, ऐसी लोगों के बीच चर्चा हो रही है।

लोगों ने मांस खाने से किया मना
व्यक्ति जिस तरह खा रहा था, उससे उसे अत्यधिक भूख लगी होने का पता चल रहा था। कपड़ों के पहनावे से व्यक्ति के मानसिक रोगी होने का स्पष्ट पता चल रहा था।

घटनास्थल पर कुछ लोगों ने उसे ऐसा मांस खाने के लिए मना किया। लेकिन उस व्यक्ति ने कुछ नहीं माना और मांस खाता रहा। कुछ देर बाद वह अत्यंत हिंसक व्यवहार भी कर रहा था।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह व्यक्ति शाम को पास के एक होटल में गया था। कुछ न मिलने से संभवतः भूख सहन न कर पाने के कारण कुत्ते का मांस खाया होगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

इस घटना के बाद, कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पका हुआ खाना और सूखा राशन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *