पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ेंगी सिवान की जीविका दीदियां, घरों पर लगेंगे 2 किलोवाट के सोलर प्लांट

4.3kViews
1804 Shares

 जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विस्तार की कवायद तेज कर दी गई है।

इस पहल के तहत अब जीविका दीदियों को भी योजना से जोड़ा जाएगा। इस पहल के तहत अब जीविका दीदियों को भी योजना से जोड़ा जाएगा।

इसके लिए उनके आवासीय परिसरों में दो किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे जीविका दीदियों के घरों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में पहल होगी।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक करूणा शंकर ने बताया कि योजना का उद्देश्य आम परिवारों को पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए प्रोत्साहित करना और घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है।

जीविका समूहों को किया जा रहा जागरूक

जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को इस योजना से जोड़ने पर न केवल स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को भी नई गति मिलेगी।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इसके माध्यम से जीविका दीदियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने, उन्हें जागरूक करने और अधिकाधिक परिवारों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही योजना के बेहतर प्रदर्शन और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में भी सीएलएफ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

जीविका के विभिन्न स्तरों पर सामुदायिक संगठनों की भागीदारी से योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है।

इससे सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने के साथ ही ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को अपनाने का अवसर मिलेगा। योजना के विस्तार से ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा व्यवस्था से जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *