मोटे अनाज को बढ़ावा देने और किसानों को उसकी खेती की आधुनिक जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत मिलेट्स रेसिपी एवं किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला 18 नवंबर को सुबह 11 बजे उप कृषि निदेशक, मथुरा कार्यालय प्रांगण में आयोजित होगा।
मोटा अनाज की खेती के बारे में विज्ञानी देंगे जानकारी
आवेश कुमार सिंह ने बताया कि मेले में मिलेट्स से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों की रेसिपी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। महिलाओं और किसानों को बाजरे की रोटी, रागी के लड्डू, ज्वार के बिस्कुट, मिलेट्स खिचड़ी और अन्य पौष्टिक व्यंजन बनाने की विधि सिखाई जाएगी, ताकि मोटा अनाज सिर्फ खेत तक ही सीमित न रहकर थाली तक पहुंचे। विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और बैंकिंग विभाग के स्टाल पर किसानों को अनुदान, ऋण, बीमा, बीज और यंत्रों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अधिकारी मौके पर ही किसानों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

