बयाना गांव में एक वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मां प्रियंका ने अपने पति अभिषेक पर बेटे माधव की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित पिता से पूछताछ कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मासूम की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। शव के पीएम के लिए पैनल का गठन किया गया है। बुधवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

