हाई कोर्ट में चौकीदार पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास कर सकते हैं अप्लाई; 21 नवंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

4.6kViews
1190 Shares

कम पढ़े-लिखे लोग जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए बड़ी खबर है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चौकीदार के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन जारी हैं। अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल phconapp.formflix.org/chowkidar पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 21 नवंबर 2026 निर्धारित है।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने न्यूनतम 8वीं पास किया हो और अधिकतम 12वीं कक्षा (10+2) पास किया हो। 12वीं से ऊपर उच्च शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे।
इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 21 नवंबर 2026 को ध्यान में रखकर होगी।

बिना परीक्षा के होगा चयन

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू (जॉब स्यूटेबिलिटी और मैनर्स) के आधार पर होगा। इंटरव्यू 50 अंकों के लिए होगा। जो अभ्यर्थी इसमें सफल रहेंगे उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका

इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। फॉर्म भरने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • सबसे पहले पोर्टल phconapp.formflix.org/chowkidar पर जाएं।
  • होम पेज पर Apply Online पर क्लिक करें, मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को भरें।
  • एप्प्लीकेंट लॉग इन में जाकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    एप्लीकेशन फीस

    चौकीदार पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 700 रुपये और एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन को 600 रुपये जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *