एशियन चैंपियंस ट्रोफी 2026: मोहाली में 4 नवंबर को होगा सेमीफाइनल, भारत-दक्षिण कोरिया होंगे आमने-सामने

1281 Shares

जालंधर में लीग मैचों के सफल आयोजन के बाद एशियन चैंपियंस ट्रोफी के नाकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार है। 4 नवंबर को सेमीफाइनल और पांचवें स्थान का मैच ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हाकी स्टेडियम में होगा। यहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय हाकी मैच खेला जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में पहली बार यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है।

जालंधर में लीग चरण के बाद भारत पहले, जापान दूसरे, मलेशिया तीसरे, दक्षिण कोरिया चौथे, चीन पांचवें और बांग्लादेश छठे स्थान पर रहा। 4 नवंबर को दोपहर 2 बजे चीन और बांग्लादेश पांचवें स्थान के लिए भिड़ेंगे। शाम 4:30 बजे जापान और मलेशिया के बीच पहला, जबकि शाम 7 बजे भारत और दक्षिण कोरिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। हारने वाली टीमें कांस्य पदक के लिए खेलेंगी। फाइनल 5 नवंबर को मोहाली में होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा कायम

चैंपियंस ट्रोफी में भारत अब तक छह बार फाइनल खेल चुका है। वह एक बार संयुक्त विजेता सहित पांच बार विजेता और एक बार उपविजेता रहा है। जापान दो बार, जबकि दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन एक-एक बार फाइनल में पहुंचे हैं।

भारत 7वीं बार, जापान तीसरी बार और दक्षिण कोरिया, मलेशिया तथा चीन दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। भारत ने पांच बार ट्रोफी जीती है और दक्षिण कोरिया एक बार विजेता बना है। जापान दो बार और मलेशिया एक बार उपविजेता रहा है।

भारत ने जीते सभी 5 मैच

टूर्नामेंट में भारत ने अब तक अपने सभी पांच मैच जीते हैं। जापान ने तीन जीत और एक ड्रा, मलेशिया ने तीन जीत तथा दक्षिण कोरिया ने दो जीत दर्ज की हैं। चीन ने दो और बांग्लादेश ने एक ड्रा खेला है। भारत ने सर्वाधिक 34 गोल किए हैं। मलेशिया ने 17, दक्षिण कोरिया और चीन ने 10-10, जापान ने 9 और बांग्लादेश ने दो गोल किए हैं।

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह 9 गोल के साथ शीर्ष स्कोर हैं। मलेशिया के अबू कमाल अजराई ने पांच, जबकि दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह और चीन के बेनहाई चेन ने चार-चार गोल किए हैं। मनदीप सिंह, अभिषेक, जुगराज सिंह, दक्षिण कोरिया के डेन सुन, जापान के केंटारो फुकुदा और मलेशिया के अजीमुद्दीन ने तीन-तीन गोल किए हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत 27 नवंबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में हुई थी। फाइनल 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *