जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 (JFF 2026) के मुंबई संस्करण के चौथे दिन सिनेमा के सितारों को मेला लगा रखा। इसमें अभिनेत्री मोना सिंह का नाम भी शामिल रहा, जिन्होंने जेएफएफ के मंच पर कई पहलुओं पर खुलकर चर्चा की है। आइए जानते हैं कि मोना सिंह ने क्या कहा है।
इस बारे में जागरण फिल्म फेस्टिवल में मोना ने कहा- जब मैंने जस्सी जैसी कोई नहीं धारावाहिक किया था, तो मेरे उस पहले शो ने ही मुझे अपनी पसंद और निर्णयों को लेकर निर्भीक बना दिया। उसके बाद मैं अपने चुनावों को लेकर ज्यादा सजग रहने लगी। जस्सी ने मुझे वो निडरता सिखाई है कि पानी में कूद जाओ, उसके बाद तैरना अपने आप आ जाएगी। उसी स्वभाव के कारण आज मैं इस तरह की भूमिकाएं निभा पा रही हूं।
मुझे खुद को स्क्रीन पर थकी-हारी दिखने से कोई डर नहीं लगता है। मुझे खुद को स्क्रीन पर उम्रदराज दिखने से कोई डर नहीं लगता है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी मैंने सिर्फ एक मां की भूमिका नहीं निभाई है, बल्कि उसमें मैं ऐसी कहानी का हिस्सा बनी, जो लोगों के दिलों को छू जाती है। सिनेमा हमेशा से ही हमारे समाज का आईना रहा है। अब यह बता रहा है कि हम कैसे हैं।
इस सीरीज में नजर आएंगी मोना सिंह
बात की जाए मोना सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में तो उसमें निर्देशक आर्यन खान की सुपरहिट वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के सीजन 2 का नाम शामिल है। इस सीरीज के पहले सीजन में मोना ने अहम रोल अदा किया है, जोकि अगले सीजन तक जारी रहेगा। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी सामने आना बाकी है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

