आतंकवाद के दौर में पराक्रम दिखाने वाली चंडीगढ़ पुलिस मिटाएगी नशा और तस्करों का नामोनिशान, शाह ने दिया टारगेट
एक नवंबर को चंडीगढ़ पुलिस का 66वां स्थापना दिवस मनाया गया और इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा टारगेट दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि चंडीगढ़ देश में सबसे पहले नशा मुक्त होगा।
सेक्टर-26 पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को चंडीगढ़ पुलिस को प्रेसिडेंट पुलिस कलर अवॉर्ड सौंपते हुए अमित शाह ने कहा कि वर्ष 1966 से चंडीगढ़ पुलिस ने शहर की सुरक्षा के लिए लगातार काम करते हुए देश की पुलिस व्यवस्था में अपनी अलग पहचान बनाई है।
आतंकवाद के दौर में चंडीगढ़ भी इससे अछूता नहीं रहा, लेकिन पुलिस ने साहस और पराक्रम के साथ चुनौतियों का सामना किया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी होने के कारण चंडीगढ़ में दोनों राज्यों से जुड़ी गतिविधियों और सुरक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी रहती है। इसके बावजूद चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब और हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय बनाकर ट्राईसिटी में कानून-व्यवस्था संभाली है।
शाह ने कहा कि नए कानूनों के बाद एनडीपीएस मामलों में चंडीगढ़ पुलिस ने 93 प्रतिशत दोषसिद्धि हासिल कर आरोपितों को जेल भेजने का काम किया है। उन्होंने नशे और गैंगस्टर के खिलाफ चल रही मुहिम को चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया साथ ही विश्वास जताया कि देश में चंडीगढ़ सबसे पहले नशा मुक्त होगा।
वहीं, डीजीपी डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने कहा कि दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने के मिशन के तहत प्रशासक के मार्गदर्शन में चंडीगढ़ पुलिस लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बहुत जल्द चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने में सफल होंगे।
नशे के खिलाफ 196 केस, 211 गिरफ्तार
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ 11 सितंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 196 मामले दर्ज कर 211 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 828 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि खुले तौर पर नशा बिकता दिखाई नहीं देता, लेकिन नशे के इस्तेमाल की समस्या को नकारा नहीं जा सकता। पुलिस नशा मुक्ति मित्रों और आम लोगों को अभियान से जोड़कर इस चुनौती से निपटने का प्रयास कर रही है।
प्रशासक बोले-खेल गतिविधियां भी शुरू की गई
प्रशासक ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियां भी शुरू की गई हैं। क्रिकेट से करीब 40 हजार बच्चों को जोड़ने के साथ वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी कराई गई हैं। पुलिस बस्तियों में जागरूकता और कार्रवाई के माध्यम से नशामुक्त चंडीगढ़ के लिए प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियां भी शुरू की गई हैं। क्रिकेट से करीब 40 हजार बच्चों को जोड़ने के साथ वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी कराई गई हैं। पुलिस बस्तियों में जागरूकता और कार्रवाई के माध्यम से नशामुक्त चंडीगढ़ के लिए प्रयास कर रही है।
गृह मंत्री ने चंडीगढ़ के ट्रैफिक मैनेजमेंट को सराहा
गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ को देश का सबसे बेहतर प्लान्ड सिटी बताते हुए यहां के ट्रैफिक मैनेजमेंट को भी सराहा। उन्होंने कहा कि आज तक चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम नहीं देखा

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

