गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, प्रो. केपी सिंह संभालेंगे कमान

8.5kViews
1351 Shares

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के पूर्व कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह को गोरखपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

राजभवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी। कुलाधिपति ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा-1 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की है।प्रो. सिंह वर्तमान में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह इससे पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी नियुक्ति से गोरखपुर विश्वविद्यालय में पिछले कुछ समय से चल रहा नेतृत्व का इंतजार खत्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *