इस बार गंगा का दायरा बढ़ने के कारण पुल का स्थान बदलना पड़ा है। पहले पैंटून पुल मंदिर के नजदीक बनाया जाता था, लेकिन अब इसे मुख्य मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तैयार किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पुनीत कुमार ने बताया कि अवंतिका देवी गंगा घाट पर पैंटून पुल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसे पूरी तरह तैयार कर आवागमन के लिए चालू करने में करीब डेढ़ माह का समय लगता है।