यूपी टीईटी 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी (UPTET) परीक्षा के विवादित प्रश्नों और उत्तर कुंजी (Answer Key) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकरण (PNA) को संशोधित परिणाम जारी करने का आदेश दिया है।
नए सिरे से कटऑफ होगा तय, लाखों अभ्यर्थी हो जायेंगे परीक्षा के लिए क्वालीफाई
इलाहबाद हाई कोर्ट द्वारा दिए गए इस आदेश के बाद परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के परिणाम पर पड़ेगा। 148 अंकों के आधार पर पुनर्मूल्यांकन होने से कट-ऑफ का दायरा नए सिरे से तय होगा, जिससे 1 या 2 नंबरों से पात्रता परीक्षा पास करने से चूके अभ्यर्थियों को बहुत बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
केवल याचिकाकर्ता नहीं, सभी को मिलेगा लाभ
अदालत ने अपने आदेश में यह बात पूरी तरह साफ कर दी है कि इस फैसले का लाभ सिर्फ याचिकाकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परीक्षा देने वाले सभी प्रभावित उम्मीदवारों को समान रूप से दिया जाएगा।
आदेश के क्या हैं मुख्य बिंदु
- दो प्रश्न मूल्यांकन से बाहर: मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न संख्या 36 और 37 को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
- 148 अंकों पर नया रिजल्ट: परीक्षा का संशोधित परिणाम अब 150 के बजाय 148 प्रश्नों के आधार पर तैयार होगा।
- सभी अभ्यर्थियों को समान लाभ: यह आदेश केवल कोर्ट जाने वाले याचिकाकर्ताओं पर ही नहीं, बल्कि सभी परीक्षार्थियों पर लागू होगा।
- सीमांत अभ्यर्थियों को राहत: 1 या 2 अंक से अनुत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के पास होने की संभावना बढ़ गई है।
- केवल पात्रता का आधार: परीक्षा पास करने से शिक्षक पद के लिए केवल योग्यता मिलती है, सीधे नौकरी का दावा नहीं किया जा सकता।
कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- संशोधन टीईटी रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी होगा। इसके बाद उम्मीदवार नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर सकेंगे-
- यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही उसका प्रिंटआउट भी ले सकेंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

